{"_id":"56e011a04f1c1b09358b4569","slug":"no-money-was-found-together-with-a-friend-s-lover-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा नहीं चुका पाया प्रेमी तो दोस्त के साथ मिलकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसा नहीं चुका पाया प्रेमी तो दोस्त के साथ मिलकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 09 Mar 2016 07:00 PM IST
सार
सात दिन पहले फर्रुखनगर क्षेत्र में मकान मालिक की हत्या के बाद लावारिस मिली लाश के मामले की जांच पूरी हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात दिन पहले फर्रुखनगर क्षेत्र में मकान मालिक की हत्या के बाद लावारिस मिली लाश के मामले की जांच पूरी हुई है। बुधवार को पुलिस ने हत्या के दो अन्य आरोपी महिला के प्रेमी अभिमन्यु व विजय को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सरस्वती इन्क्लेब में रहने वाले मकान मालिक सुरेन्द्र की उनके यहां किराये पर रहने वाली महिला रेखा ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर हत्या करा दी थी। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने बुधवार को छानबीन पूरी कर ली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि रेखा ने मकान मालिक सुरेन्द्र से दो लाख रुपया ब्याज पर लिया था। जिसका ब्याज उसका प्रेमी अभिमन्यु दे रहा था।
विज्ञापन
अप्रैल माह में पैसा वापस देना था। पैसा वापस होता न देख प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में महिला रेखा को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
हत्या के दो अन्य आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर थे। बुधवार को उनकी पुलिस रिमांड पूरी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
सात दिन पहले फर्रुखनगर क्षेत्र में मकान मालिक की हत्या के बाद लावारिस मिली लाश के मामले की जांच पूरी हुई है।