{"_id":"e5b0be2530965bf85a09893c5fe48b3d","slug":"new-ideas-of-loot-are-a-big-problem-for-police-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इस तरीके में कहीं आप भी न फंस जाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के इस तरीके में कहीं आप भी न फंस जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 17 Sep 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में पुलिस की सख्ती के बाद बदमाशों ने भी नए-नए तरीके ईजाद कर क्राइम करना शुरु कर दिया है। बीती रात महाराणा प्रताप चौक पर हुई वारदात में तीन बदमाशों ने एक्सीडेंट के बहाने बार मालिक को रोककर उसके साथ लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक विहार निवासी कुणाल जेएमडी मॉल में बार संचालन करता है। मंगलवार रात ढाई बजे बार बंद करने के बाद वह कार से घर लौट रहे थे। महाराणा प्रताप चौक के पास उन्हें बाइक के पास दो युवक गिरे दिखे।
विज्ञापन
एक्सीडेंट की आशंका के चलते उन्होंने कार रोककर उनकी मदद के लिए आगे बढ़े तो पीछे से एक युवक ने बार मालिक को पकड़ लिया। तीन बदमाशों ने बार मालिक के साथ मारपीट कर उसके पास से 36500 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आपाधापी में बदमाश बार मालिक का मोबाइल नहीं ले जा सके। देररात हुई वारदात के बाद बार मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बार मालिक की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।