फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new exposure in taking insurance by making fraud death certificate

फर्जी मृत्य प्रमाणपत्र बनाकर इंश्योरेंस लेने के मामले में बड़ा खुलासा

Tue, 08 Aug 2017 09:37 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Aug 2017 09:37 AM IST
सार


झज्जर में मजूदर की करंट लगने से हो गई थी मौत

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर ठगी करने का मामला -

- झज्जर में मजूदर की करंट लगने से हो गई थी मौत

- झज्जर म्युनिसिपल अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

- झज्जर से बनाया गया है फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

- दिल्ली पुलिस झज्जर में दो दिन से दे रही है दबिश

 

नई दिल्ली, 7 अगस्त

विज्ञापन
new exposure in taking insurance by making fraud death certificate

विस्तार

फर्जी मृत्य प्रमाणपत्र बनाकर इंश्योरेंस लेने के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने झज्जर में मरे एक मजूदर का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र दिनेश गुप्ता के नाम पर बना लिया था।

विज्ञापन


इस मजूदर की मौत की रिपोर्ट पुलिस में नहीं हुई थी। आरोपियों ने पंजाब में भी कुछ लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम दो दिन से झज्जर में दबिश दे रही है। इस मामले में झज्जर म्युनिसिपल के अधिकारियों भी जल्द ही गाज गिर सकती है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर नरेन्द्र चाहर व एएसआई की टीम ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात बनवा कर ठगी करने वाले दो आरोपी इंश्योरेंस एजेंट प्रह्लाद व दिनेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि विभिन्न पॉलिसी कंपनियों का एजेंट प्रह्लाद अग्रवाल इस तरह ठगी करने में लगा हुआ है। इस बाबत अपराध शाखा के थाने में दो अगस्त को मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने लक्ष्मी नगर व ट्रांस यमुना में कई जगह दबिश दी।

दबिश के दौरान दिनेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कब्जे से उसका डेथ सर्टिफिकेट बरामद किया गया। डेथ सर्टिफिकेट केअनुसार उसकी मृत्यु दिसंबर, 2014 में झज्जर में हो गई थी। ये डेथ सर्टिफिकेट म्युनिसिपल ऑफिसर झज्जर का बना हुआ है। इस सर्टिफिकेट केआधार पर इंश्योरेंस क्लेम किया हुआ था। पुलिस ने दिनेश गुप्ता व प्रह्लाद को गिरफ्तार किया था।

पुलिस टीम को जांच में पता लगा है कि झज्जर में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस व्यक्ति की मौत की रिपोर्ट पुलिस में नहीं लिखाई गई थी। आरोपियों ने इस मजूदर की मौत का हवाला देकर दिनेश गुप्ता केमौत का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया था।

अपराध शाखा की टीम इस बात की जांच कर रही है कि मजूदर की मौत का मृत्यु सर्टिफिकेट दिनेश के नाम पर कैसे बन गया। अपराध शाखा की टीम पिछले दो दिन से झज्जर में दबिश दे रही है, मगर झज्जर न्यूनिसिपल का कार्यालय दो दिन से बंद हैं।

ऐसे में दिल्ली पुलिस को कुछ हाथ लग नहीं रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दिनेश गुप्ता का बना फर्जी मृत्युप्रमाण पत्र झज्जर म्युनिसिपल से ही बना है। इसमें न्यूनिसिपल केकुछ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम सोमवार को फिर झज्जर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed