कमरे में अकेला पाकर पड़ोसी ने किया सात साल की मासूम से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल नगर इलाके में सात साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार दिन में मासूम अपने कमरे में अकेली थी।
इसी बीच उसी बिल्डिंग में रहने वाले 45 साल के शख्स ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ पंजाबी बस्ती, पटेल नगर में किराये के मकान में रहती है। मासूम का पिता प्राइवेट नौकरी करता है।
बच्ची को डरा-धमकाकर दिया वारदात को अंजाम
मंगलवार दिन में बच्ची का पिता अपने काम पर था, जबकि मां किसी काम से बाहर गई थी।
इसी बीच आरोपी संजय ने मासूम को घर में अकेला देखकर डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने मां के घर पहुंचने पर उसे सारी बात बताई।
इधर, स्थानीय लोगों को जब वारदात का पता चला तो लोगों ने पटेल नगर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।