{"_id":"5a92821f4f1c1ba32a8b95ba","slug":"neighbour-raped-a-four-year-old-girl-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने किया चार साल की मासूम का रेप, बच्ची की ऐसी हालत देख लगा पता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने किया चार साल की मासूम का रेप, बच्ची की ऐसी हालत देख लगा पता
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 25 Feb 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
minor rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस में रहने वाले युवक ने चार साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में पड़ोसी युवक ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार शाम की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में बच्ची परिवार के साथ रहती है। उसके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच पड़ोसी युवक उसे बहलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन
बच्ची ने परिजनों को आरोपी युवक के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने खोड़ा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक शिवा सिंह (20) को गिरफ्तार कर लिया है।