फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nagaland's lady molests by a lawyer on delhi's metro station

नार्थ-ईस्ट की महिला से वकील ने की अश्लील हरकत

Sat, 24 May 2014 04:33 AM IST
Updated Sat, 24 May 2014 04:33 AM IST
विज्ञापन
Nagaland's lady molests by a lawyer on delhi's metro station

विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात नगालैंड की रहने वाली महिला ने एक वकील पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मौरिस नगर थाना पुलिस ने आरोपी वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को वकील के पेशी के दौरान वकीलों और पीड़ित पक्ष के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने पीड़िता को किसी तरह अदालत से सुरक्षित बाहर निकाला।

टेक्सटाइल मंत्रालय में कार्यरत है महिला

Nagaland's lady molests by a lawyer on delhi's metro station

38 वर्षीय महिला टेक्सटाइल मंत्रालय में कार्यरत है। बृहस्पतिवार रात दस बजे महिला विवि मेट्रो स्टेशन के पास किसी का इंतजार कर रही थी।

महिला का आरोप है कि वहां मौजूद एक युवक उसे अश्लील इशारे करने लगा। विरोध करने पर वह छेड़छाड़ करने लगा।

शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन में पता चला कि आरोपी पेशे से वकील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में महिला के दोस्त को पीटा

Nagaland's lady molests by a lawyer on delhi's metro station

पुलिस ने शुक्रवार को वकील को अदालत में पेश किया। अदालत में पेशी के दौरान वकील के समर्थन में काफी वकील वहां आ गए।

महिला का आरोप है कि वकीलों ने उनके दोस्तों के साथ मारपीट की। जिसकी वजह से अदालत में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने पीड़िता को अदालत से सुरक्षित बाहर निकाला।

महिला के समर्थन में लोगों ने सब्जी मंडी थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed