{"_id":"19e3924a948af8c8396f84a608b2429d","slug":"murdered-schoolgirl-kidnapped-raped-feared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर छात्रा की हत्या, रेप की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर छात्रा की हत्या, रेप की आशंका
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 06 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे ने 13 वर्षीय छात्रा की अपहरण के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। रेप की भी आशंका है। शव को नग्न अवस्था में बोरे में बंद कर मकान के बराबर में गली में फेंक दिया।
विज्ञापन
हत्यारोपियों ने साक्ष्य मिटाने केे मकसद से किशोरी के कपड़े जला दिए और जमीन पर गोबर का लेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सनी चादर, अधजले कपड़े और चप्पल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
रेप की पुष्टि के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि आरोपी रेप से इनकार कर रहे हैं। रंजिश के चलते दोनों परिवारों में किशोरी समेत अब तक सात लोगों की हत्या हो चुकी है। वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, भोजपुर गांव में किसान परिवार के साथ रहता है। उसकी 13 साल की छोटी बेटी कक्षा आठ की छात्रा थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह अचानक लापता हो गई।
परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने रातभर किशोरी की तलाश की। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने तालाब किनारे बंद गली में एक बोरा पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
बोरा खोलकर देखा तो उसमें छात्रा की नग्न अवस्था में लाश थी। देखने से लगा कि बोरे को गली से सटे मकान की दीवार से फेंका गया है। इसके चलते पुलिस मकान में पहुंची तो अंदर के हालात देखकर दंग रह गई।
मकान के दरवाजे और आंगन में खून के छींटे थे। बड़े भगोने में खून से सनी चादर पानी में डाल रखी थी और अंदर खाली मैदान में किशोरी के कपड़े जल रहे थे।
जानकारी करने पर पता चला कि यह मकान किरण पाल का है और उसके मरने के बाद इस मकान में किरण की विधवा पत्नी नरेश अपने बेटे दीपक के साथ रहती है। दोनों वहां नहीं थे।
पुलिस ने मां-बेटे को मछरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
एसओ बृजेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दीपक और किशोरी के कुनबे के बीच वर्ष 1989 से दुश्मनी चल रही है और किशोरी समेत अब तक सात मर्डर हो चुके हैं। जिनमें पांच किशोरी पक्ष और दो दीपक परिवार से जुड़े थे।
राजवाहे में लाश फेंकना चाहता था
बकौल पुलिस, आरोपी का कहना है कि हत्या के बाद साक्ष्य एवं मृतका की पहचान मिटाने के मकसद से लाश को नग्न किया और कपड़े, चप्पल जलाकर मकान में खून से सनी चादर एवं दरवाजे साफ करने की कोशिश की थी।
मकसद था कि लाश को बोरे में बंद कर तालाब या रजवाहे में फेंक देंगे। मगर रातभर ग्रामीणों एवं पुलिस के गांव में खोजबीन के चलते वे मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
लोगों में आक्रोश, पुलिस बल तैनात
वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश है। किशोरी की लाश मिलने के बाद एसपी देहात राकेश पांडेय, सीओ जगत राम जोशी मौके पर पहुंचे और भोजपुर, निवाड़ी एवं मोदीनगर पुलिस को आरोपी पकड़ने के निर्देश दिए।
इस पर मोदीनगर एसएचओ लगातार सर्विलांस के जरिए आरोपी को पकड़ने में जुटे और पांच घंटे में आरोपियों को पकड़कर खुलासा किया। एसपी देहात ने टीम को पुरस्कृत करानेे की घोषणा की है।
दीपक को राखी बांधती थी छात्रा
मोदीनगर । 13 वर्षीय छात्रा दो कुनबे के बीच चल आ रही खूनी रंजिश का शिकार बन गई। पकड़े गए आरोपी की मानें तो उसने छात्रा की हत्या कर अपने दो चाचा की हत्या का बदला लिया है।
साथ ही उसने यह भी बताया कि छात्रा उसे राखी बांधती थी। इस खूनी जंग की शुरुआत वर्ष 1989 मेें हुई। किशोरी पक्ष से जुड़ी सुनीता उर्फ मच्छो की लाश नग्न अवस्था में खेत में पड़ी मिली थी।
जिसमें अपहरण कर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अमर पाल, शेर सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद किशोरी के ताऊ मंगत सिंह की 1991 में हत्या हुई, जिसमें सुरेश, राकेश और शौराज नामजद हुए थे।
1992 में मंगत सिंह के मर्डर में नामजद शौराज सिंह का मर्डर मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत खंजरपुर गेट के पास हुआ था। इस मर्डर में मृतका सुनीता के पिता विक्रम को नामजद कराया गया था और बाद में 1992 में ही विक्रम सिंह का भी मर्डर कर दिया गया था।
1995 में सुनीता के मर्डर में नामजद शेर सिंह का मर्डर हुआ और 2006 में विक्रम के भतीजे मुकेश की हत्या कर दी गई थी। 2006 से हत्याओं का सिलसिला रुका पड़ा था। नौ साल बाद फिर खूनी रंजिश में किशोरी की हत्या हुई है।
मरने वालों में पांच किशोरी पक्ष और दो पकड़े गए दीपक पक्ष के लोग थे। सीओ का कहना है कि रंजिश की वजह का पता लगाकर विवाद खत्म कराने की कोशिश की जाएगी।