{"_id":"58b300034f1c1bbe56830c31","slug":"murder-with-knife-of-big-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से झगड़ा कर बड़े भाई की चाकू मार कर दी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से झगड़ा कर बड़े भाई की चाकू मार कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
knife
मां से झगड़ा करने से खफा छोटे भाई ने शनिवार रात बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान बंटी (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बंटी अपनी मां और छोटे भाई पंकज (35) के साथ स्वरूप नगर इलाके में रहता था। वह आजादपुर स्थित एक ढाबे मेें काम करता था। पंकज भी पास के एक ढाबे में बर्तन धोने का काम करता है।
विज्ञापन
शनिवार रात बंटी अपनी मां से शराब के लिए रुपये मांग रहा था। मना करने पर वह मां से झगड़ा करने लगा। पंकज ने बीच बचाव की कोशिश की तो वह उसे गाली देने लगा। उसके बाद दोनों भाई बाहर आकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
पंकज झगड़े के दौरान बंटी पर चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया। आस पास के लोगों ने बंटी को घायल अवस्था में जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में करने के बाद मामला दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।