फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder with knife, killed

महिला को चाकू से छह बार गोदा, मौत

Wed, 22 Mar 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Mar 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
murder with knife, killed
d - फोटो : getty images

जैतपुर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को एक सिरफिरे ने चाकू से आधा दर्जन बार हमला कर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में मृतक महिला का बेटा और बहन घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जैतपुर पुलिस थाने की टीम ने आरोपी राजेश (42) को फरार होने से पहले ही घटनास्थल से पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पैसे के लेन-देन व अवैध संबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान अर्पण विहार निवासी नीरज चौहान (40) के रूप में हुई है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, पुलिस को करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला व दो अन्य को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जैतपुर थाने की ईआरवी में तैनात एएसआई प्रेम सिंह अपने स्टाफ के साथ तुरंत जे-ब्लॉक, अर्पण विहार, जैतपुर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने अर्पण विहार निवासी आरोपी राजेश को पकड़ लिया। वह मौके से भाग रहा था।

उसके हाथ में चाकू था और उसके कपड़े खून से सने थे। आरोपी ने नीरज चौहान पर चाकू से आधा दर्जन वार किए थे। वहीं आरोपी ने उसकी बहन विनोद कुमारी (45) और बेटे सत्यम (18) को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। 

पीसीआर वैन ने तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां महिला नीरज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दोनों का इलाज चल रहा है। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

राजेश ने बताया कि नीरज चौहान उसके पड़ोस में रहती थी। इन दोनों ने एक साथ रुपये निवेश कर रखे थे। रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों का मंगलवार सुबह विवाद हो गया था।


पुलिस अवैध संबंधों को लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही वारदात की वजह के बारे में पता लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed