फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of child and woman

महिला और बच्चे का मुंह-पेट जलाकर हत्या, शव बाग में फेंका

Wed, 22 Mar 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डिबाई
ब्यूरो/अमर उजाला, डिबाई Updated Wed, 22 Mar 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
murder of child and woman
suicide

धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर स्थित एक आम के बाग में मंगलवार सुबह अज्ञात महिला और करीब पांच वर्षीय बच्चे का अधजला शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस को शव के पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है।

विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी सोनिया सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। गांव औरंगाबाद कसेर में जय सिंह व द्वारिका प्रसाद का आम का बाग है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बाग में काम करने वाले मुन्ना बाबू को एक महिला और बच्चे का अधजला शव मिला। मुन्ना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाकर देखा कि दोनों शव एक-दूसरे से करीब तीन मीटर दूरी पर पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास में पेट्रोल की खाली बोतल व पचास रुपये पुलिस को मिले है

murder of child and woman
suicide

हत्यारों ने शिनाख्त मिटाने के लिए महिला का चेहरा और पेट पूरा जला हुआ था। लड़के का भी चेहरा जलाया गया था। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष और बच्चे की उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही है।

महिला के कानों में बाली और पैरों में बिछुवे थे। शव के पास में पेट्रोल की खाली बोतल व पचास रुपये पुलिस को मिले है। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्र हो गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से सबूतों को एकत्र किया।

इसके बाद दोपहर में एसएसपी सोनिया सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शवों के पास से कोई शिनाख्त संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है जिसके चलते शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हालांकि वेशभूषा से ऐसा लग रहा है कि ये लोग किसी रिश्तेदारी में शामिल होने आए थे। सीओ ने बताया कि नजदीक के थानों में दर्ज गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख दिया है। 

सफेद दाग सहायक होंगे शव की शिनाख्त में
एसएसपी सोनिया सिंह ने कहा कि महिला के चेहरे, पेट व पैर पर सफेद दाग अज्ञात शव की शिनाख्त में सहायक होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed