फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of businessman, before three days came threatening phone call

गोलियां बरसाकर कारोबारी की हत्या, तीन दिन पहले आया था धमकी भरा फोन

Wed, 04 May 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
murder of businessman, before three days came threatening phone call
कारोबारी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सीलमपुर इलाके में सोमवार रात बाइक व स्कूटी सवार बदमाशों ने जींस कारोबारी व बिल्डर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। कारोबारी की शिनाख्त पौड़ी-गढ़वाल निवासी महेंद्र चंद रमोला (38) के रूप में हुई है। महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश महेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल भी अपने साथ ले गए।  खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आपसी रंजिश व प्रॉपर्टी विवाद को हत्या का कारण बता रही है। सीलमपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महेंद्र परिवार के साथ 268, वेलकम, लकड़ी मार्केट में रहता था। इसके परिवार में पत्नी मीना व दो बेटे शुभम और रुद्र है। महेंद्र का वेलकम में एमसीआर जींस नाम से जींस कारोबार है। महेंद्र बिल्डिंग बनाने का भी करता था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे वे अपने ऑफिस पर मौजूद थे। उसने अपने नौकर रिंकू को घर से खाना लाने के लिए भेजा। इस बीच स्कूटी व बाइक सवार चार बदमाश उसके दफ्तर पर पहुंचे। बदमाशों ने आते ही दुकान के बाहर हवाई फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में महेंद्र को खींचकर दुकान के बाहर ले गए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर खराब है। पुलिस ने छानबीन के बाद आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है।

तीन दिन पहले आया था धमकी भरा फोन
परिजनों ने बताया कि तीन पहले महेंद्र के मोबाइल फोन पर एक धमकी भरा कॉल आया था। महेंद्र को जान का खतरा बताकर संभलकर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद महेंद्र ने वेलकम थाने में लिखित में इसकी शिकायत भी दी थी। पुलिस ने छानबीन की तो नंबर नंदनगरी के एक पीसीओ का निकला था।


ढाई साल पहले हुआ था प्रॉपर्टी विवाद में हमला
करीब ढाई साल पहले महेंद्र पर वेलकम इलाके में एक प्रॉपर्टी को लेकर हमला हुआ था। सूत्रों के मुताबिक एक विवादित प्लॉट को लेकर महेंद्र की इलाके के एक अन्य शख्स से रंजिश हो गई थी। उसी ने हमला करवाया था। तब पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रहीस, ऑफिस और महफूज नामक तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था। पुलिस उस दृष्टिकोण से भी मामले की छानबीन कर रही है।

अपराधी कौन हैं, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है, हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
 -डॉ. अजीत कुमार सिंगला, पुलिस उपायुक्त, उत्तर-पूर्वी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed