फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in delhi, minor got captured in cctv

सरेआम मर्डर केस की CCTV फुटेज मिली

Thu, 07 Aug 2014 06:56 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
murder in delhi, minor got captured in cctv

दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने युवक की मंगलवार को दिनदहाड़े हुई हत्या मामले में तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है।

विज्ञापन


आरोपियों ने रंगदारी मांगने और इलाके में वर्चस्व को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या की थी। इस घटना के बाद सुनार मार्केट, सेंट्रल मार्केट में दशहत का माहौल है और काफी दुकानें बंद रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर युवक के शव को उसकेपरिजनों को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि सचिन(20) नामक युवक की सुनार मार्केट, सेंट्रल मार्केट में पांच आरोपियों ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने सचिन के ऊपर पहले दो गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन

आरोपियों में दो सगे भाई हैं

murder in delhi, minor got captured in cctv

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो बालिग शाहरूख और कार्तिक है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपी नाबालिग है।

इनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई हैं। आरोपियों के कब्जे से कट्टा, पिस्टल और तीन बड़े चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है। देवा इलाके का घोषित बदमाश हैं। देवा के साथ सचिन रहता था। देवा व सचिन दोनों मिलकर उनसे पैसे मांगते थे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते थे। इससे वह बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे।

एक दर्जन से ज्यादा बार चाकू मारा

murder in delhi, minor got captured in cctv

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के गिरोह इलाकेमें अभी नया पैदा हुआ है। इससे पहले इस गिरोह की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। पीड़ित व आरोपी एक ही मुहल्ले में रहते हैं।

पुलिस नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही थी। पुलिस मृतक सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि सचिन को एक दर्जन से ज्यादा बार चाकू मार गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed