फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Muradnagar robbed, killed mother and son shot.

मुरादनगर में डकैती, मां-बेटे को मारी गोली

Sat, 04 Jul 2015 01:55 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sat, 04 Jul 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
Muradnagar robbed, killed mother and son shot.
भीकनपुर गांव में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद कच्छा-बनियान पहने छह से ज्यादा बदमाशों ने संदीप चौधरी के घर डाका डाला। दो मासूम बच्चों को गन प्वाइंट पर लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर संदीप, पत्नी सुषमा और मां राजबाला को बेरहमी से पीटा और फिर गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर जागे गांववालों ने पथराव और फायरिंग कर बदमाशों का मुकाबला किया।
विज्ञापन


सुषमा को छर्रे लगे हैं। संदीप और राजबाला की गर्दन में गोलियां लगी हैं, उनकी हालत गंभीर है। दोनों यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं।

दूसरी तरफ, पुलिस रंजिशन वारदात मान रही है। परिवार लाखों की ज्वैलरी-कैश लूट बता रहा है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

गांववालों ने बताया कि संदीप के परिवार में पत्नी सुषमा, बेटा अर्जुन (8), बेटी मुस्कान (6) और मां राजबाला(70)हैं। वह गाजियाबाद की श्रीराम पिस्टन कंपनी में वर्कर है। आठ बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अनूप सिंह दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा थे, उनकी मौत हो चुकी है। भाई देवेंद्र रिटायर्ड फौजी और वीरेंद्र पाल दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। देवेंद्र और संदीप परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं।

सुषमा ने बताया कि परिवार आंगन में सोया था। रात एक बजे आहट होने पर जागी तो छह-सात हथियारबंद बदमाश कच्छा पहने पति के हाथ पैर बांध रहे हैं। पति बदमाशों से जूझ रहे थे।

पत्नी के विरोध करने पर बदमाशों ने पास में लेटे दोनों बच्चों पर तमंचे तानकर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने अलमारी से 50 हजार रुपये, तीन लाख के जेवरात और मोबाइल लूट लिए।

सुषमा और राजबाला से जेवर भी उतरवा लिए। विरोध पर संदीप की कनपटी पर गोली मार दी। कुछ छर्रे सुषमा के हाथ में भी लगे। राजबाला ने बदमाशों पर पत्थर फेंके तो उनके सीने और कनपटी में गोली मार दी।


पड़ोसी राधेश्याम ने छत से बरसाए पत्थर

राधेश्याम के पत्थर बरसाने पर बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की। लेकिन राधेश्याम शोर मचाते हुए पथराव करता रहा। इसी बीच गांववाले जाग गए और पथराव कर दिया।

बदमाश फायरिंग करते हुए दीवार को फांदकर करीब दो बजे खेतों में भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों कांबिंग की।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम ने भी छानबीन की। दीवार के पास बदमाशों के पैरों के निशान बने हैं।

लहूलुहान तड़पते रहे मां-बेटा

बदमाशों की गोली से घायल मां-बेटा पौन घंटे तक लहूलुहान हालत में तड़पते रहे। उधर, ग्रामीणों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होती रही। बाद में ग्रामीणों ने दोनों अस्पताल में भर्ती कराया। राजबाला की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed