फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mumbai took the excuse to take roles in movies and pornography have destroyed the life

एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर गई मुंबई, अश्लील फिल्म बना दो साल तक हुआ गैंगरेप

Sun, 24 Jul 2016 12:57 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
Mumbai took the excuse to take roles in movies and pornography have destroyed the life

वसंतकुंज इलाके में एक डॉक्टर अश्लील फिल्म बनाकर किशोरी के साथ दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। वह अश्लील फिल्म को सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर गाजियाबाद निवासी पीड़िता को घर भी नहीं जाने देता था। 

विज्ञापन


वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर के मोबाइल से किशोरी की अश्लील फिल्म व तस्वीरें बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर सुनील (55) नागपुर, महाराष्ट्र का रहने वाला है। सुनील मनो चिकित्सक (एमडी) है। वह किशनगढ़ (वसंतकुंज) इलाके में रहता है और यहीं उसका क्लीनिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस दिल्ली लाकर भी करता रहा शारीरिक शोषण

Mumbai took the excuse to take roles in movies and pornography have destroyed the life
पु‌लिस - फोटो : file photo

सुनील का एक दोस्त गाजियाबाद में डांस स्कूल चलाता है। यहां लड़की दीपा (16, बदला हुआ नाम) डांस व एक्टिंग सीखती थी। सुनील दीपा को फिल्मों में काम दिलाने के बहाने अपने साथ मुंबई ले गया। 

यहां दीपा को एक युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए यह कहकर राजी कर लिया कि वह उसे फिल्मों में बड़ा रोल दिलाएगा। इस दौरान डॉक्टर सुनील ने दीपा की मोबाइल से अश्लील फिल्म बना ली। 

इसके बाद वह दीपा को दिल्ली लेकर आ गया और हर रोज उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह किशोरी को अपने घर में जबरन रखे हुए था। दो दिन पहले किशोरी को मौका मिल गया और वह वसंतकुंज थाने पहुंच गई।

 वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो के तहत मामला दर्जकर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी दूसरे युवक की तलाश में पुलिस की एक पुलिस मुंबई गई है। दीपा के पिता सौतेले हैं। उन्हें बताया गया था कि दीपा मुंबई में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed