फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mumbai Police assigned to the criminal record of Gadhuli, told the whole story

मुंबई पुलिस को सौंपा गाड़ौली का क्रिमिनल रिकॉर्ड, बताई पूरी कहानी

Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police assigned to the criminal record of Gadhuli, told the whole story
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर संदीप गाड़ौली  एनकांटर मामले की जांच में गुड़गांव पुलिस ने उसका पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड मुंबई पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। गाड़ौली कब अपराधी बना। उसके पिता ने पुलिस में रहकर उसकी कैसे मदद की।

विज्ञापन


छात्र जीवन से उसकी शुरुआत, उस पर दर्ज 45 मुकदमे, उनकी प्रकृति, रंगदारी, मारपीट, उसके भगोड़ा घोषित होने व इनाम घोषित होने तक की कहानी गुड़गांव पुलिस ने मुंबई पुलिस को बताई है। इतना ही नहीं यह भी बताया कि गैंगवार से लेकर शराब और सट्टे के कारोबार की संलिप्तता के कारण गाड़ौली हरियाणा पुलिस के लिए कितना बढ़ा सिरदर्द बना हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस गैंगस्टर के पीछे कब से लगी थी और उसकी कॉल कब इंटरसेप्ट की गई। पुलिस उसके पीछे मुंबई कैसे पहुंची। इसके अलावा कई ऐसी गोपनीय जानकारी गुड़गांव पुलिस ने मुंबई पुलिस से साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर की प्रेमिका भी बनी हत्या की आरोपी

Mumbai Police assigned to the criminal record of Gadhuli, told the whole story
दिव्या पाहुजा - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के अंधेरी स्थित मेट्रो एयरपोर्ट होटल में 7 फरवरी को पुलिस ने एनकाउंटर में संदीप गाड़ौली को मार गिराया था, जिसके बाद गुड़गांव पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुंबई पहुंचे। 

इन अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को तीन सप्ताह तक रुक कर पूरी तसल्ली कराने के बाद अपनी टीम को लेकर गुड़गांव लौटे थे, ऐसा कुछ अधिकारियों का दावा है। मुंबई पुलिस ने इतने दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस की जांच रिपोर्ट में पांच पुलिस कर्मी हत्या के आरोपी और गैंगस्टर की प्रेमिका हत्या का आरोपी बन गई, इस बारे में गुड़गांव पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि उसे इस मामले में जो जानकारी देनी थी, सुप्रीम कोर्ट और मुंबई पुलिस को दे दी है। गेंद अब मुंबई पुलिस के पाले में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed