{"_id":"5821e0924f1c1bf47eb38d01","slug":"mr-murder-case-court-ordered-to-file-report-on-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर हत्याकांड: पत्नी समेत छह पर न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमआर हत्याकांड: पत्नी समेत छह पर न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर कलां में पांच माह पहले पहले गाजियाबाद के एमआर का शव उसकी कार में मिला था। मंगलवार को दनकौर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के आकाश नगर निवासी विजय दीक्षित (29) गाजियाबाद की एक दवा कंपनी में एमआर था। उसका शव 25 जुलाई को दनकौर के राजपुर कलां गांव के जंगल में उसकी कार में मिला था। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की करीब 5 साल पहले मोदीनगर निवासी काजल के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों दंपति में विवाद होने लगा था। मृतक विजय दीक्षित की पत्नी काजल बुलंदशहर के गुलावठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम है। जिसके चलते वह अपने एक बेटे के साथ वहीं रहती थी, जबकि मृतक अपने परिजनों के साथ गाजियाबाद ही रहता था।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे पर उसकी पत्नी काजल अपने साथ गुलावठी ही रहने के दवाब बनाती थी। जबकि विजय अपने मम्मी-पापा के साथ ही रहने की बात करते थे। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि 22 जुलाई की शाम विजय को उसकी पत्नी काजल ने फोन करके बुलाया था।
वह उसके साथ रहेगी। विजय कार को लेकर 24 जुलाई की शाम अपनी पत्नी ओर बेटे को गुलावठी से गाजियाबाद को लेकर चला था। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को भी फोन पर दी थी, जबकि उसकी पत्नी ने अपने ससुर को फोन करके यह बताया था कि विजय ने शराब पी रखी है। इसलिए वह बस से आ रही है।
विजय दीक्षित का शव दनकौर में 25 जुलाई की तड़के मिला था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि 24 जुलाई की शाम उनके बेटे की कार में उसकी पत्नि काजल, सास खुशावती, ससुर विनोद और उनके ही परिवार का राजन सवार था।
साथ ही दूसरी कार में आरोपियों के दो अज्ञात साथी भी सवार थे, जिनको पीड़ित परिवार के किसी रिश्तेदार ने देखा था। इसके बाद भी जब दनकौर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, तो पीडित पक्ष ने कोर्ट की शरण लेकर मंगलवार को केस दर्ज कराया है।