फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Moving woman pointing a pistol at Scootys looted chain.

चलती स्कूटी पर पिस्टल तान महिला से लूटी चेन

Fri, 24 Apr 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Fri, 24 Apr 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Moving woman pointing a pistol at Scootys looted chain.

वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने बुधवार दोपहर पिस्टल के बल पर चलती स्कूटी पर महिला से बदमाशों ने चेन लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए डाबर तिराहे की ओर भाग निकले।

विज्ञापन


घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को थाना इंदिरापुरम में मामले की शिकायत दी है।

इंदिरापुरम स्थित गौड़ वेलेरियो सोसायटी निवासी गीता कौल जम्मू एंड कश्मीर इंफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट में कर्मचारी हैं। बुधवार दोपहर को गीता स्कूटी से किसी काम से पड़पड़गंज दिल्ली स्थित पोस्ट ऑफिस जा रहीं थीं।
विज्ञापन


वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने चलती स्कूटी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की ओर पिस्टल तान दी। महिला कुछ समझती इससे पहले ही बदमाश उनकी चेन झपटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराई गीता ने स्कूटी रोकी और उतरकर शोर मचाया। इस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। वहां मौजूद दो युवक उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वह घर पहुंची। बृहस्पतिवार को गीता ने थाना इंदिरापुरम पहुंचकर मामले की शिकायत दी। पहले भी गीता की दो बार पर्स लूटी गई है।

राजेंद्र नगर में लूटा पर्स
राजेंद्र नगर में बुधवार शाम को बच्चों को ट्यूशन टीचर के पास छोड़कर लौट रही महिला से स्कूटर सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। महिला ने शोर मचाया मगर बदमाश भाग निकले।


पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर सेक्टर-3 निवासी नीरज गिरी बुधवार शाम को जिंदल मार्केट के पास बच्चों को ट्यूशन में छोड़कर पैदल घर लौट रहीं थीं। विवेकानंद स्कूल के सामने स्कूटर सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से उनका पर्स छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed