फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother, daughter killed in illicit relations.

मां-बेटी से अवैध संबंधों में हुई हत्या

Thu, 25 Dec 2014 01:15 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Thu, 25 Dec 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mother, daughter killed in illicit relations.

एडीजे के भांजे और प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक गुप्ता की हत्या मुरादाबाद निवासी प्रेमिका और उसकी बीबीए छात्रा बेटी से अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी छात्रा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों ने शुक्रवार को वसुंधरा के फ्लैट में उसके साथ मारपीट की और मुंह दबाकर दम घोंटने की कोशिश भी की। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। बाद में शव को सूटकेस में डालकर बृजघाट चौकी के पास फेंक आए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभिषेक ने मुरादाबाद निवासी प्रेमिका की बेटी के साथ जबरन अवैध संबंध स्थापित किए, जिससे गुस्साई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर 16 निवासी अभिषेक गुप्ता (45) बीते शुक्रवार को मुरादाबाद जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार को उसका शव बृजघाट पुलिस चौकी के पास सूटकेस में बंद मिला था।

सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि मृतक अभिषेक गुप्ता के मुरादाबाद निवासी दलजीत कौर से अवैध संबंध थे। इसी दौरान अभिषेक दलजीत की बेटी प्रेरणा पर भी बुरी नजर रखने लगा।

अभिषेक ने प्रेरणा का एडमिशन वसुंधरा स्थित मेवाड़ इंस्टीट्यूट में बीबीए में करा दिया। उसे वसुंधरा के वार्तालोक सोसायटी में किराए पर फ्लैट दिलवाया।

पुलिस के अनुसार फ्लैट के साथ प्रेरणा के सभी खर्च भी अभिषेक उठाता था। इसी का फायदा उठाकर उसने प्रेरणा के साथ अवैध संबंध स्थापित किए।

प्रेरणा के प्रेमी मुरादाबाद निवासी बीबीए छात्र अमित को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने प्रेरणा के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या की साजिश रच डाली।

शुक्रवार को मुरादाबाद जाने की बात कहकर अभिषेक वसुंधरा स्थित प्रेरणा के फ्लैट में पहुंचा और शराब पी। कुछ देर बाद अमित भी फ्लैट पर पहुंचा और अभिषेक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भड़क गया।

इसके बाद अमित और प्रेरणा ने नशे में धुत अभिषेक को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गजरौला से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक की मौत दम घुटने और सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोटें लगने से हुई है।

कॉल डिटेल्स ने पकड़वाया प्रेरणा को
पुलिस के अनुसार अभिषेक के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि वह अक्सर प्रेरणा के घर जाता था। पुलिस ने प्रेरणा के कॉल रिकॉर्ड्स निकलवाए तो अमित झा का नंबर मिला।

अमित भी मुरादाबाद के आईएफटी कॉलेज से बीबीए कर रहा है और लंबे समय से प्रेरणा का प्रेमी है। अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सारे राज खोल दिए। प्रेरणा और अमित को नोएडा स्थित अमित के घर से गिरफ्तार किया गया।


साहिबाबाद से सूटकेस खरीदकर लगाया ठिकाने
पुलिस के अनुसार अभिषेक की हत्या करने के बाद दोनों अमित के नोएडा स्थित घर में चले गए। 20 दिसंबर को दोनों वापस लौटे।

इस दौरान अमित साहिबाबाद से 1300 रुपये का सूटकेस लेकर आया और उसमें अभिषेक का शव डालकर पहले ऑटो फिर वैन के जरिए गजरौला ले जाकर फेंक दिया।

सभी बहनों पर रखता था बुरी नजर
आरोपी प्रेरणा की 5 बहनें और एक भाई है। प्रेरणा ने बताया कि अभिषेक ने उसकी बड़ी बहन पर भी बुरी नजर डालने की कोशिश की थी। मगर उसकी शादी हो गई। इसके बाद वह प्रेरणा पर नजर रखने लगा।

खुलासे के दौरान अभिषेक के परिजनों ने पुलिस से दूरी बनाई रखी। पुलिस के अनुसार परिजनों को अभिषेक के अवैध संबंधों की जानकारी थी। वह भी परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed