फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother beaten child delhi prime news crime news

बच्चे के साथ हैवानियत, मासूम बेटे को चप्पल से पीटने के बाद कई बार पटका

Wed, 21 Dec 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
mother beaten child delhi prime news crime news

राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां अपने डेढ़ साल के मासूम के साथ हैवानियत करती दिख रही है। बुरी तरह पिटाई के बाद मां ने अपने जिगर के टुकड़े को उठाकर पटक दिया।

विज्ञापन


इस बीच चाची ने उसकी जान बचाई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हुई। परिवार ने डीसीडब्ल्यू (दिल्ली महिला आयोग) से शिकायत की। फौरन मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार शाम जेजे (जुवेनाइल जस्टिस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल आरोपी मां फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक करीब आठ साल पहले आरोपी सपना (बदला हुआ नाम) की गीता कॉलोनी निवासी युवक से शादी हुई थी। सपना का पति प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के बाद इनके यहां तीन बच्चे भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को चप्पल से बुरी तरह पीटा

mother beaten child delhi prime news crime news

सपना की सास का आरोप है कि शादी के बाद से ही सपना काफी उग्र स्वभाव की थी। छोटी-छोटी बातों पर वह मारपीट का उतारू हो जाती थी। यहां तक वह अपने पति, सास और ननद को भी पीटती थी।
 

यही नहीं वह अपने बच्चों को भी बुरी तरह पीटने लगती थी। मामले की कई बार शिकायत डीसीडब्ल्यू में की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। इधर, नवंबर में आरोपी महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम को बुरी तरह पीटा। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

सीसीटीवी की फुटेज में दिखता है कि मां पहले बच्चे को चप्पल से बुरी तरह पीटती है, उसके बाद उसे लातों से मारती है, बाद में उसे उठाकर पटक देती है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर चाची उसकी जान बचाती है। मामले की शिकायत दोबारा डीसीडब्ल्यू से की गई।

 

मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

mother beaten child delhi prime news crime news

मां की हैवानियत देखने के बाद पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार रात को उससे बातचीत की गई थी, लेकिन मंगलवार को वह फरार हो गई।

शिकायत मिलने के बाद बच्चे की मां के खिलाफ जेजे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को मनोवैज्ञानिक उपचार की जरूरत है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।-ओमवीर सिंह, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed