फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Money went into the clinic for the elderly doctor shot dead

पैसे के लिए क्लिनिक में घुसकर बुजुर्ग डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Money went into the clinic for the elderly doctor shot dead
हत्या के बाद विलाप करते परिजन

दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम गांव इलाके में शुक्रवार रात डॉक्टर की उसके क्लीनिक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली डॉक्टर को गर्दन पर लगी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।अज्ञात हमलावर पैदल ही आया था और गोली मारकर पैदल ही फरार हो गया था। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पैसे के लेन-देन की डॉक्टर की हत्या की गई है। 

विज्ञापन


डॉक्टर ने काफी लोगों से पैसे ले रखे थे। मकान मालिक ने 90 हजार रुपये का सिविल सूट भी डाला हुआ है। हालांकि शुरूआती जांच के बाद पुलिस डॉक्टर को झोलाझाप डॉक्टर बता रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस बलवान सिंह रामावत (61) पालम गांव में किराए पर रहते थे और पालम गांव में ही क्लीनिक चलाते थे। उनका बेटा प्रदीप भी दांतों का डॉक्टर है, मगर कोई काम नहीं करता है। परिवार में पत्नी, बेटे की बहू व दो बेटियां है। बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


डॉक्टर रामावत के क्लीनिक पर निर्माण कार्य हो रहा है। शुक्रवार रात को भी वह क्लीनिक पर काम करवा रहे थे। रात करीब दस बजे वह घर जाने लगे तो एक अज्ञात शख्स क्लीनिक पर आया और क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर रामावत को गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली देशी कट्टे से मारी गई थी, गोली गर्दन में लगी। डॉक्टर को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात करीब दस बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। स्थानीय लोगों को कहना था कि डॉक्टर रामावत करीब 30 वर्ष से क्लीनिक चला रहे थे। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार डॉक्टर ने इलाके के काफी लोगों से पैसे ले रखे थे। इस बात पर आए दिन लोगों से झगड़ा होता रता था। परिवार में भी आए दिन झगड़ा होता रहा था। बेटे ने बीडीएस की डिग्री ले रखी है मगर वह कोई काम नहीं करता था। बेटे प्रदीप की बहू ने भी दहेज का केस डाल रखा है। मकान मालिक को भी काफी दिनों से किराया नहीं दिया था।


इस कारण मकान मालिक ने सिविल सूट डाल रखा था। पालम गांव थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर अज्ञात हमलावर की तलाश तेज कर दी है। डीसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस हमलवार केकाफी करीब पहुंच गई है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed