फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with girl on India Gate

इंडिया गेट घूमने गई महिला के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने की कोशिश

Sat, 25 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
molestation with girl on India Gate

मानसिंह रोड के पास राजपथ, इंडिया गेट पर बृहस्पतिवार रात को परिवार के साथ घूमने आई महिला के साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ की गई।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका पति उसे बचाने आया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हालांकि उसने पार्लियामेंट थाने में कोई शिकायत नहीं दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत आने पर कार्रवाई होगी। तिलक नगर का रहने वाला एक परिवार बृहस्पतिवार को इंडिया गेट घूमने आया था।

विज्ञापन

कपड़े फाड़ने की कोशिश की

molestation with girl on India Gate

यहां पर महिला अपनी बहन के साथ वॉशरूम के लिए गई। वहां कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। महिला का पति उसे बचाने आया तो पति के साथ भी मारपीट की गई।

महिला ने रात को ही इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने मीडियाकर्मियों और पुलिस के सामने युवकों द्वारा बदतमीजी और छेड़छाड़ के आरोप लगाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार देर रात तक महिला की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed