फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with a girl student in JNU Library.

JNU की लाइब्रेरी में छात्रा से शर्मनाक हरकत

Sat, 15 Nov 2014 06:33 AM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 06:33 AM IST
विज्ञापन
Molestation with a girl student in JNU Library.

पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के बाद अब जेएनयू में फिर छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिप्रा हॉस्टल में रहने वाली छात्रा 11 नवंबर की शाम को लाइब्रेरी में पढ़ रही थी। आरोप है कि इस दौरान नील भारद्वाज ने उससे छेड़छाड़ की। माफी मांगने से इंकार करने पर छात्रा ने इसकी शिकायत जेएनयू प्रशासन से की।
विज्ञापन


13 नवंबर को वसंत कुंज थाना पुलिस को शिकायत की गई। छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपी नील भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जमानत मिल गई। आरोपी जेएनयू में ही एमए की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से अस्पताल के एक्सरे रूम में युवती से अभद्रता

Molestation with a girl student in JNU Library.

नोएडा सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार को एक्सरे के लिए पहुंची एक युवती ने रेडियोग्राफर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर -24 पुलिस ने रेडियोग्राफर को हिरासत में ले लिया है।

हालांकि रात तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह बहरामपुर बुद्ध विहार गाजियाबाद निवासी युवती एक्सरे के लिए ईएसआई अस्पताल आई थी। आरोप है कि कमरा नंबर 42 में तैनात रेडियोग्राफर ने युवती के कपड़ों पर टिप्पणी की। इतना ही नहीं उसे अपशब्द भी कहे।

युवती ने शोर मचा दिया, जिसके बाद परिजनों ने रेडियोग्राफर को पकड़ कर धुन दिया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। थाना सेक्टर-24 एसओ ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में तैनात आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।

उससे पूछताछ की जा रही है। अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. जैदी ने बताया कि युवती ने मामले की शिकायत दी है। यह शिकायत ईएसआई के महानिदेशक के नाम दी है। पुलिस की जांच  के आधार पर अस्पताल रेडियोग्राफर के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

किशोरी को अगवा करके पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Molestation with a girl student in JNU Library.

दिल्ली की न्यू अशोक नगर से किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म का मामला सामने आया है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके किशोरी को मुक्त करा लिया है। आरोपी पर पुलिस ने अगवा करने, दुष्कर्म व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी सप्ताह पूर्व घर से किसी काम से निकली थी। परिजनों की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि जिस दिन से किशोरी गायब है, पड़ोसी सुनील लापता है। पुलिस ने सुनील के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो सुनील के चंडीगढ़ में होने का पता चला।

पुलिस टीम ने चंडीगढ़ जाकर उसके घर पर दबिश दी और किशोरी को मुक्त करवा लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्त के घर बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

महिला को अगवा कर गैंगरेप का आरोप

Molestation with a girl student in JNU Library.

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली के एक सेक्टर निवासी महिला के परिजनों ने तहरीर देकर गैंगरेप और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि महिला को बुर्का पहनाकर उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया गया।

मूलत: बुलंदशहर के गांव निवासी एक परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। आरोप है कि उनके परिवार की महिला अपने मायके आई हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को घर पर कुछ युवक आए और बुजुर्ग महिला व विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद उन्होंने घर में रखे जेवर और नकदी लूट लिए। जब महिला ने विरोध किया तो बदमाश उसे अपनी कार में डालकर ले गए। आरोप है कि पीड़िता को दिल्ली स्थित एक स्थान पर रखा गया और वहां पर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

इस दौरान उसे बुर्का पहनाकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव भी बनाया गया। दिया। महिला किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर दिल्ली पुलिस के पास पहुंची। दिल्ली पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed