फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with a girl in play school.

प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची से शर्मनाक हरकत

Fri, 26 Sep 2014 02:25 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
molestation with a girl in play school.

दिल्ली के प्रशांत विहार में एक प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर प्रशांत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूल अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर बच्ची के परिजनों ने बृहस्पतिवार को स्कूल के बाहर हंगामा किया और स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत करवाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ढाई साल की बच्ची परिजनों के साथ प्रशांत विहार में रहती है। उसके परिजनों ने कुछ माह पहले ही बच्ची को प्ले स्कूल में दाखिला दिलवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्कूल में हुई प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़'

molestation with a girl in play school.

परिजनों के मुताबिक, गत बुधवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्ची की मां उसे स्कूल से घर लाने के लिए पहुंची। वहां बच्ची काफी रो रही थी।

उसकी मां ने घर पर लाकर उससे रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल में उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बच्ची के परिजन उसे लेकर प्रशांत विहार थाने पहुंचे और शिकायत दी।

इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने स्कूल अटेंडेंट अमित कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed