फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation of drunken young men in college.

शराबी युवकों ने कॉलेज में की छेड़छाड़, हंगामा

Wed, 21 Oct 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Wed, 21 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Molestation of drunken young men in college.
एनएच-24 स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को शराब के नशे में घुसे दो युवकों ने हंगामा किया। छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रों से मारपीट की। कॉलेज के गार्डों ने छात्रों ने की मदद से मनचलों को दबोच लिया। उनकी धुनाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एसओ मसूरी ने बताया कि दो युवक शराब के नशे में कॉलेज में घुस गए थे। छात्राओं को देखकर अश्लील कमेंट्स किए। छात्रों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कॉलेज के एक छात्र ने बताया है कि लगातार छुट्टियां होने की वजह से छात्राएं घर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कुछ लड़का ने उनके साथ अभद्रता की। सिक्योरिटी गार्ड ने अन्य स्टूडेंट्स की मदद से युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर अगवा करने की धमकी
दो युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा को अगवा करने की धमकी दी है।  धमकी से छात्रा और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत पुलिस से की गई थी, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

मंगलवार को उन्होंने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छात्रा गोविंदपुरी की रहने वाली है। वह दो अक्तूबर को ट्यूशन से घर लौट रही थी। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के ग्राउंड में दो युवक खड़े थे।

इसी बीच छात्रा मोबाइल पर बातचीत करने लगी। युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग गए।  16 अक्तूबर को छात्रा भाई के साथ गोविंदपुरी जा रही थी। रास्ते में मोबाइल छीनने वाले युवकों को देख छात्रा ने शोर मचा दिया।

आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। छात्रा पिता और भाई के साथ युवकों के पास पहुंची। मगर युवकों ने पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया और छात्रा को अगवा करने की धमकी दी।


तंत्र-मंत्र के नाम पर छेड़खानी, गिरफ्तार
खोड़ा स्थित शंकर विहार में तंत्र मंत्र के नाम पर महिला से छेड़खानी करने वाले शैलेंद्र निवासी बुद्ध बाजार  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसओ खोड़ा कालोनी अवधेश यादव ने बताया कि महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपनी सहेली के साथ सोमवार को एक तांत्रिक से मिली थी। तांत्रिक उपचार के दौरान उसके साथ गलत हरकत करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed