फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation by father in law

ससुर ने की छेड़छाड़, पति ने मामले को दबाया

Fri, 22 Aug 2014 02:35 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
Molestation by father in law

ओल्ड फरीदाबाद थाने में एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर ससुर ने उसे पति व बच्चों सहित जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी के अनुसार रीमा (36 वर्ष, काल्पनिक नाम) ने 20 अगस्त को थाना ओल्ड फरीदाबाद में शिकायत दर्ज जिसमें बताया कि उसकी शादी वर्ष 1994 में ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में हुई थी।

विज्ञापन


रीमा ने पुलिस को बताया कि शादी के करीब एक साल बीतने पर उसके ससुर हरी सिंह ने एक बार उसके साथ छेड़छाड़ की, जब रीमा ने पति से शिकायत की तो पति ने घर की इज्जत की बात करके इस मामले को दबा दिया और ससुर से कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उस घटना के बाद भी ससुर की हरकतें जारी रहीं, लेकिन उसने लोक लाज के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। आरोप है कि इसी माह 8 अगस्त को रीमा अपने घर के नीचे पानी की मोटर चलाने गई तो ससुर ने अकेला पाकर उसे पकड़ लिया और शारीरिक छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रीमा ने जोरदार विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही। रीमा का आरोप है कि ससुर ने पुलिस में शिकायत करने पर उसे, उसके पति व बच्चों सहित जान से मारवाने की धमकी दी। इसके बाद रीमा ने परेशान हो कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ससुर की तलाश शुरू कर दी है।

पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़

Molestation by father in law

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में बुधवार रात पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र साठ साल है। मामला दर्ज कर सीलमपुर थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला एक व्यक्ति उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची ने अपने परिजनों इसकी जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की।

नेत्रहीन किशोरी के साथ छेड़छाड़

Molestation by father in law

दिल्ली के कटवारिया सराय गांव में नेत्रहीन किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी (14) बृहस्पतिवार शाम में अपने घर केबाहर खड़ी थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

वसंत विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला की संदिग्‍ध हालत में मौत
वहीं कल्याणपुरी इलाके में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि शीतल (22) की एक साल पहले कल्याणपुरी ब्लॉक 17 निवासी अरुण से शादी हुई थी। अरुण अपनी कार किराये पर चलाता है।

शीतल के परिवार वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से अरुण उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed