{"_id":"57dc48534f1c1b0c32d47c0f","slug":"molestated-and-sexually-hrassment-the-son-of-defense-ministry-officials-till-12-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के बेटे से 12 दिन तक दरिंदगी, ड्रग्स देकर किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के बेटे से 12 दिन तक दरिंदगी, ड्रग्स देकर किया कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्रालय के कश्मीर हाउस के एक अधिकारी के बेटे से रैगिंग और ड्रग्स देकर कुकर्म का मामला सामने आया है। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के बीटेक छात्र के पिता ने हॉस्टल में 12 दिन तक बेटे को अमानवीय यातनाएं देकर कुकर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक सीनियर समेत चार छात्रों और हॉस्टल वार्र्डन व कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि बीटेक में दाखिले के बाद कॉलेज के हॉस्टल में जगह न मिलने पर कालेज से संबंधित निजी हॉस्टल में छात्र को 27 अगस्त को रूम दिलाया गया था।
विज्ञापन
5 सितंबर को बेटे ने फोन कर कहा कि वह हॉस्टल में नहीं रह सकता अगर रहा तो उसका करियर बर्बाद हो जाएगा। अगले दिन परिजन बेटे के हॉस्टल पहुंचे तो यहां तैनात स्टाफ ने रुपयों को लेकर मामूली विवाद होने की जानकारी दी और आगे से विवाद न होने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कुछ दिन के बाद पिता को बेटे ने दोबारा फोन किया तो वह उसे घर ले आए। छात्र ने पिता को बताया कि उसे हर रोज जबरन इंजेक्शन से ड्रग्स दी जाती थी। इसके बाद एक एमटेक छात्र और उसके तीन सहपाठी कुकर्म कर अमानवीय यातनाएं देते थे।