फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mnclon tight women's complaints, the following day molesting young

मनचलों से तंग युवतियों ने की शिकायत, रोजाना पीछा कर छेड़छाड़ करते हैं युवक

Wed, 27 Jul 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 27 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mnclon tight women's complaints, the following day molesting young

कॉल सेंटर में एचआर मैनेजर के पद पर तैनात युवती व एक अन्य युवती ने दो अलग-अलग मामलों में मनचलों द्वारा पीछा करने व छेड़छाड़ की रिपोर्ट सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती सेक्टर-19 में रहती है और सेक्टर-3 स्थित कंपनी में कार्यरत है। युवती का आरोप है कि गाजियाबाद नंबर की एक कार में सवार युवक रोजाना उसका पीछा करता है। युवती का घर कार्यालय के पास में होने की वजह से पैदल ही अपने ऑफिस जाती है। उसने बताया कि पिछले 15 दिनों से युवक इसी तरह परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में 11 जुलाई को दिल्ली की रहने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि एक अनजान युवक लगातार फोन कर अश्लील बातें कर रहा है। दिल्ली निवासी युवती सेक्टर-2 स्थित बीपीओ में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को बीते साल नवंबर से एक युवक फोन पर लगातार परेशान कर रहा है। युवती का आरोप है कि युवक को उसकी हर गतिविधि की जानकारी रहती है। फोन भी अक्सर रात में ही करता है। 


फोन करने के बाद उसका नंबर बंद हो जाता है। उसने बताया कि बीते साल नवंबर से युवक फोन पर लगातार परेशान कर रहा है। उसका आरोप है कि इस अनजान शख्स की वजह से अकेले में कहीं भी आने-जाने में डर लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed