फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minors gang rape in greater noida up

यूपीः एक और नाबालिग लड़की से गैंगरेप

Wed, 04 Jun 2014 02:44 AM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
Minors gang rape in greater noida up

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में तीन किशोरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


किशोरी के माता-पिता और बहन निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार दोपहर वह दुकान से सामान लेने के निकली तो रास्ते में तीन किशोरों ने उसे घसीटकर एक पस के एक ही खाली घर में ले गए। वहां किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत खराब होने पर तीनों उसको घर के बाहर फेंककर चले गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडीकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन प्वॉइंट पर सात लोगों ने किया गैंगरेप

Minors gang rape in greater noida up

जानकारी के मुताबिक रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के ही सात लोग उनके घर में हथियारों से लैस होकर आए। सभी ने हथियारों के बल पर पूरे घर के लोगों को बंधक बनाया और उसे दूसरे कमरे में ले गए।

वहां पर हथियारों के बल पर आतंकित करके बारी-बारी से सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद घर में रखे 50 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते आरोप धमकी देकर गए कि अगर उन्होंने पुलिस के समक्ष शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।

पीड़ित कोतवाली गए तो वहां पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय धमकाकर भगा दिया। एसएसपी के समक्ष शिकायत की तो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, लूटपाट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।

रेप नहीं कर पाए तो लगा दी घर में आग

Minors gang rape in greater noida up

जेवर कोतवाली में एक गांव निवासी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन लोग सोमवार रात को उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों लोगों ने उसके साथ मुंह बंद करके गैंगरेप का प्रयास किया।

लेकिन शोर मचाने पर घर के अन्य लोग भी भागे तो आरोपी भाग खडे़ हुए। लेकिन घटना को अंजाम देने में असफल होने पर आरोपी गुस्से में घर में आग लगाकर भाग गए। जिससे दो पशुओं की झुलसने से मौत हो गई। उधर, घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित घटना के बाद कोतवाली गए तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी डॉ.बृजेश कुमार से मामले की शिकायत की है। एसपी ने सीओ जेवर को मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed