भाई के साथ देख किशोर की आंखों में डाला तेजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के करावल नगर में मामूली बात पर 17 वर्षीय नाबालिग ने 11 वर्षीय बच्चे की आंखों में तेजाब डाल दिया। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तेजाब के कारण मासूम की आंखों की रोशनी चली गई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
वहीं, जीटीबी के डॉक्टरों ने उपेंद्र की हालत को देखकर उसे एम्स रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-5, गोविंद विहार निवासी उपेंद्र सरकारी स्कूल में सातवीं में पढ़ता है।
आंखों में डाला था पूरी बोतल तेजाब
20 जून को उपेंद्र पड़ोसी बच्चे के साथ खेलने के लिए पास के मैदान में गया था। रास्ते में रामा गार्डन वाली गली के पास उसे पड़ोसी बच्चे का बड़ा भाई मिला। उसने उपेंद्र को धमकाते हुए भाई के साथ खेलने से मना किया और आंखों में बोतल से तेजाब डाल दिया।
परिजनों ने गंभीर हालत में उपेंद्र को जीटीबी में भर्ती कराया गया। एक आंख की रोशनी उसी दिन चली गई जबकि दूसरी की रोशनी भी धीरे-धीरे खत्म हो गई। परिजनों ने शनिवार को मामले की सूचना करावल नगर थाना पुलिस को दी।
जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया था।