किशोर ने नशा देकर लूटी किशोरी की इज्जत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से सटे सोहना में 13 वर्षीय किशोरी ने गांव में रहने वाले राजकुमार पुत्र रूपचंद पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च की रात को राजकुमार उसे अपने घर में ले गया।
वहां नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। उसके परिजनों ने उसे सोहना के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में उसे सोहना से गुड़गांव के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने किशोर के खिलाफ धारा 328 व 4 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। निमौठ चौकी के प्रभारी एसआई सत्यदेव ने बताया कि किशोरी की डाक्टरी जांच करा दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाएगा।
किशोरी ने करवाई किशोर की हत्या
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में किशोरी ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या करवा दी। कुछ माह पहले तक मृतक किशोर से किशोरी की दोस्ती थी। किसी बात पर अनबन होने के बाद से किशोरी उससे नाराज थी। बुराड़ी थाना पुलिस ने हत्या के इस मामले में छह लोगों को पकड़ा है। जिसमें किशोरी के अलावा उसका नाबालिग दोस्त भी शामिल है।
कमल (16) सपरिवार जहांगीरपुरी में रहता था। 7 मार्च को किशोर की संतनगर बुराड़ी में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले की जांच करने पर पता चला कि किशोर की जहांगीरपुरी की 15 वर्षीय लड़की से दोस्ती थी। किशोर को घटना वाले दिन उसी के साथ देखा गया था।
पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में किशोरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। संतनगर बुराड़ी में किशोरी के नाना का मकान है, जिसमें एक रिश्तेदार किराये पर रहता है। रिश्तेदार ने ही संतनगर में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर से मुलाकात करवाई। उस किशोर से मिलने जुलने के बाद कमल से उसका झगड़ा हो गया। कमल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर संतनगर में रहने वाले किशोर की पिटाई कर दी। इस बात को लेकर किशोरी और कमल के बीच अनबन हो गई।
7 मार्च को संतनगर में रहने वाले किशोर ने किशोरी की मदद से कमल को संतनगर बुलाया। जहां उसने दोस्तों के साथ मिलकर कमल की हत्या कर दी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने संत नगर में रहने वाले किशोर को पकड़ा। उसके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में शामिल अन्य चार लोगों नवीन, गोविंदा, कैस्टो और गौतम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।