{"_id":"597f43944f1c1b59538b473a","slug":"minor-raped-in-field-in-gurugram-nuh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरी बहन के पास आई किशोरी को खेत में खींच बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसेरी बहन के पास आई किशोरी को खेत में खींच बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मौसेरी बहन के पास उसके ससुराल गई एक नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती की मेडिकल जांच भी करा दी गई है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने शिकायत दी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी अपने मौसेरी बहन की ससुराल 20-25 दिन के लिए गई थी। 29 जुलाई को सुबह जब वह घर के पीछे बने पशुओं के स्थान पर चारा डालने गई तो वहां पहले से मौजूद युवक सहजाद पुत्र हकमुद्दीन निवासी सुल्तानपुर उसे जबरदस्ती खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने घर पहुंचकर सारी घटना अपनी मौसेरी बहन व उन्हें बताई। वे तुरंत वहां पहुंचे और आरोपियों के घर शिकायत करने गए। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत सुनना तो दूर उल्टा उनके साथ मारपीट कर दी। जिस पर नूंह के महिला थाने में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
जिसमें पुलिस ने सहजाद पुत्र हकमुद्दीन, जुहरुद्दीन पुत्र इसू, सलीम पुत्र हकमुद्दीन, मरियम व सन्नी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। नूंह महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।