फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl sexul assault by father in delhi

10 साल की बच्ची की क्लासमेट ने बताई ऐसी बात, सुनकर टीचर के उड़ गए होश

Wed, 29 Aug 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
Minor girl sexul assault by father in delhi
demo pic

दिल्ली में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बाप का अपनी ही 10 साल की बेटी से रेप करने का मामला सामने आया है। मामला तब सामने आया जब बच्ची ने अपनी क्लासमेट को इसके बारे में बताया। बच्ची की क्लासमेट ने अपनी टीचर को बताया, जिसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


अडिश्नल डीसीपी(साउथईस्ट) घनश्याम बंसल ने कहा कि मामला दक्षिणपूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की जांच पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। मंगलवार को पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्ची की मां की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और उसके बाद बच्ची अपने पिता के साथ ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कई बार अपनी बेटी के साथ रेप किया। बच्ची ने इस बारे में अपनी दोस्त को बताया और उसने इसके बारें में टीचर को बताया। टीचर ने पीड़िता से पूछा तो उसने अपने पिता के बारें में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पूरी जानकारी होने के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद बच्ची के घर एक टीम भेजी गई और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उधर जांच अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल बच्ची की काउंसलिंग चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed