फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl raped Delhi-Gurgaon border.

दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर नाबालिग बच्ची से रेप

Tue, 26 Aug 2014 03:47 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 03:47 AM IST
विज्ञापन
Minor girl raped Delhi-Gurgaon border.

गुड़गांव में बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार झारखंड मूल की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद बच्ची काफी सहमी हुई है, और वह कुछ बता नहीं पा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से झारखंड निवासी बच्ची एक कोठी में घरेलू कामकाज करती है। रविवार रात दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर वह कोठी पर आने के लिए खड़ी थी। इस दौरान एक ऑटो चालक ने उसे छोड़ने की बात कही, जिस पर वह ऑटो में बैठ गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अज्ञात ऑटो चालक ने उसके अकेली होने का फायदा उठाते हुए हवस का शिकार बनाकर बदहवास हालत में एमजी रोड पर छोड़कर फरार हो गया। वारदात के बाद किसी तरह बच्ची पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। शहर में लगातार हो रही ऐसी वारदातों को लेकर पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रात को सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया और मामला दर्ज कर लिया। वहीं, बच्ची की उम्र को लेकर भी पुलिस के लिए संशय की स्थिति बनी हुई है बच्ची के मकान मालिक उसे 15 वर्ष से बड़ी बता रहे हैं, जबकि वह खुद अपने आपको 14 से कम बता रही है।

इस संबंध में पुलिस उसकी आयु की जांच करा रही है। दूसरी तरफ सदर थाना पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में किसी राजू नामक शख्स का नाम सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विवाहिता से घर में घुसकर दुष्कर्म

Minor girl raped Delhi-Gurgaon border.

गुड़गांव से सटे पलवल में विवाहिता को नौकरी दिवाने के नाम पर बहकाकर गांव के ही एक युवक ने रात्री में घर में घुसकर किया दुष्कर्म। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के ही एक युवक से 15-20 दिन पूर्व उसकी बात हुई थी कि वह उसे कटाई-सिलाई की नौकरी दिला देगा। इसके लिए आरोपी उसे अपनी बाइक पर हसनपुर ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की। लेकिन विवाहिता के विरोध करने के बाद उसे वापिस गांव लाकर छोड़ दिया।

इसके बाद 15 अगस्त को आरोपी रात्री के समय विवाहिता के घर में घुस गया और उसे अकेली देखकर दुष्कर्म किया। विवाहिता के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग जागकर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। जिसको लेकर गांव में दोनों पक्षो में फैसला कराने के लिए पंचायतों का दौर चलता रहा। फैसला न होने पर विवाहिता ने मामले के दस दिन बाद सोमवार 25 अगस्त को इसकी शिकायत हसनपुर पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी गांव के ही निवासी रविंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को मैडिकल चैकअप के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिनय अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने के कारण फरीदाबाद बादशाह खान अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस महिला को मैडिकल चैकअप के लिए फरीदाबाद लेकर गई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed