फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl gang rapes in madhu vihar delhi.

दिल्ली: चाकू की नोंक पर नाबालिग से गैंगरेप

Fri, 29 Aug 2014 09:20 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
Minor girl gang rapes in madhu vihar delhi.

दिल्ली पुलिस के लाख दावों के बाद भी राजधानी में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मधु विहार इलाके में एक सनसनीखेज वारदात में 11वीं कक्षा की छात्रा को चाकू की नोंक पर अगवा कर पांच लोगों ने गैंगरेप किया।

विज्ञापन


छात्रा अपने दोस्त से मिलने मधु विहार के डीडीए पार्क में आई थी। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस की मानें तो दो आरोपी पीड़िता के जानकार हैं। पूर्वी जिला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता शमा (16) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ चंद्रविहार, मधु विहार में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार शाम को वह घर से कुछ दूरी पर मौजूद डीडीए पार्क में अपने नाबालिग दोस्त से मिलने गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क से से उठाया, रेलवे लाइन के पास गैंगरेप

Minor girl gang rapes in madhu vihar delhi.

इसी बीच नाबालिग व शमा का एक अन्य जानकार वहां पहुंच गया। बातचीत के दौरान तीन अन्य युवक वहां पहुंच गए। पांचों मिलकर शमा को रेलवे लाइन की ओर ले जाने लगे।

विरोध करने पर एक युवक ने चाकू निकाल लिया। शमा बुरी तरह डर गई। आरोपी शमा को चंद्रविहार के पास रेलवे के किनारे झाड़ियों में ले गए। वहां पांचों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।

देर रात को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को छोड़ दिया। घर पहुंचकर शमा ने अपने परिजनों सारी बात बताई। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

एलबीएस अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जहां गैंगरेप की पुष्टि हुई। पीड़िता की शिकायत पर दोनों नाबालिग व अनिल हांडला (20) नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छानबीन के दौरान पुलिस ने बाकी दोनों फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों फरार आरोपियों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। पुलिस की कई टीमें उनकी सरगरमी से तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed