फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor brother and sister got murdered in home, rape suspect.

घर में मिली भाई-बहन की लाश, रेप की आशंका

Thu, 14 Aug 2014 11:09 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
minor brother and sister got murdered in home, rape suspect.

राजधानी दिल्ली में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस एक मामले को सुलझाने में जुटती है कि दूसरा सनसनीखेज मामला सामने आ जाता है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार रात दो भाई-बहन की लाश मिलने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोनों की लाश एक ही घर से मिलने से हड़कंप मच गया है।

दोनों की लाशें देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके साथ हैवानियत की गई और फिर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की आशंका जताई है।

विज्ञापन

बंधे हुए थे लड़की के पैर

minor brother and sister got murdered in home, rape suspect.

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि करावलनगर इलाके में एक घर में नाबालिग भाई बहन की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई।

घर के अंदर एक 10 साल के लड़के और 15 साल की लड़की की लाश पड़ी थी। दोनों भाई बहन बताए जा रहे हैं। लड़की के पैर बांधे हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। हालांकि अभी ये बात साफ नहीं हो पाई है।

दिल्ली पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो सकेगा कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसे अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed