{"_id":"c76e7c1b08da7d0ddfc7ebc7a4835c26","slug":"milk-businessman-family-hostage-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थला के बालाजी विहार में शनिवार रात हथियारबंद चार बदमाशों ने दूध कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की।
बदमाश घर से करीब दो लाख की नगदी और ज्वैलरी लूट ले गए। हालांकि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करती रही, बाद में चोरी का सूचना होना बताया।
दूध की डेयरी चलाने वाले विनोद कुमार साहिबाबाद के बालाजी विहार में पत्नी मीना के साथ रहते हैं। शनिवार रात करीब दो बजे उनके घर में चार हथियारबंद बदमाश घुस आए और तोड़फोड़ की।
आवाज सुनकर जब परिवार की नींद खुली तो बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश घर में रखे दो लाख रुपये और एक लाख के गहने लूटकर भाग गए।
विनोद की पत्नी मीना ने बताया कि बदमाशों ने जबरन उनके कान के कुंडल भी उतरवा लिए। पुलिस पहले मामले की जानकारी होने से ही इंकार करते हुए इसे दबाती रही।
सीओ बॉर्डर आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि चोरी का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
मकान के बयाने के दो लाख लूटे
विनोद जल्द ही मकान खरीदने वाले थे, जिसके बयाने के लिए उन्होंने दो लाख रुपये घर में लाकर रखे थे। बदमाश वह रुपये भी लूट ले गए।
पुलिस को शक है कि घटना में विनोद के किसी जानकार का हाथ हो सकता है, जिसे बयाने की रकम के बारे में पता था। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।