{"_id":"59db64b94f1c1bd9798b5962","slug":"military-man-beaten-by-a-man-for-not-dumping-the-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंकने से मना किया तो घर में घुसकर पूर्व फौजी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा फेंकने से मना किया तो घर में घुसकर पूर्व फौजी को पीटा
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 09 Oct 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी को रिश्तेदार के प्लॉट में कूड़ा फेंकने से मना करना पूर्व फौजी को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ मिलकर पूर्व फौजी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार निहाल कॉलोनी न्यू पालम विहार निवासी राजेंद्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपने घर पर परचून की दुकान खोली हुई है। पड़ोस में उनके रिश्तेदार प्रवीण का खाली प्लॉट है, जिसमें पड़ोसी जयसिंह भैंस बांधता है और गंदा पानी छोड़ता है। इस संबंध में प्रवीण ने उन्हें प्लॉट में भैंस बांधने व गंदगी फैलाने से मना किया। इस संबंध में जय सिंह ने उन पर प्रवीण को भड़काने का आरोप लगाते हुए उसने कई बार झगड़ा किया, लेकिन उन्होंने हर बार टाल दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बात की रंजिश जयसिंह रखे हुए था। 7 अक्तूबर को जयसिंह अपनी पत्नी पूनम, बेटे आदर्श, बेटी एकता, मां बिमला और पूनम की बहन के लड़के इतेन्द्र के साथ उनके घर पर हमला कर दिया और घर के अंदर प्रवेश करते हुए उनके साथ लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी पत्नी शीला व लड़का सोमवीर वहां आ गए और उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वह शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए। मामले की जांच कर रहे एसआई हरेश ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।