फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mid day meal van killed a boy

मिड-डे मील की गाड़ी ने कुचला छात्र मौके पर हो गई मौत

Tue, 05 Sep 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 05 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
mid day meal van killed a boy
सोनपाल - फोटो : अमर उजाला

नगर के जीटी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील की गाड़ी बैक करते समय नीचे आने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक फरार है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नगर के जीटी रोड स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में प्राथमिक विद्यालय है। यहां मोहल्ला न्यादर गंज निवासी सोनपाल का बेटा सचिन कुमार (6) कक्षा दो में पढ़ता था।
विज्ञापन


सोमवार को सचिन रोजाना की तरह स्कूल गया था। करीब साढे़ नौ बजे मिड डे मील की गाड़ी खाना लेकर स्कूल परिसर पहुंची थी। सचिन अपनी कक्षा से बाहर आया था। इसी दौरान मिड डे मील गाड़ी के चालक ने लापरवाही से बैक करते हुए गाड़ी छात्र पर चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में छात्र का सिर गाड़ी के नीचे आने से कुचल गया। उसे गंभीर हालत में अध्यापक दादरी के नवीन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, हालत गंभीर होने पर छात्र को गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। गाजियाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद आरोपी चालक फरार

mid day meal van killed a boy
सोनपाल

हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल में लोग जमा हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची दादरी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed