फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro bomb in the parking lot of information disclosure.

वैशाली मेट्रो पार्किंग में बम की सूचना से हड़कंप

Sat, 07 Feb 2015 02:28 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sat, 07 Feb 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
Metro bomb in the parking lot of information disclosure.

मेट्रो स्टेशन वैशाली की पार्किंग में बम की सूचना से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। आनन-फानन सीआइएसएफ और स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


पार्किंग में खड़े वाहनों के साथ ही खाली पड़े बेसमेंट चेकिंग दो घंटे तक हुई चेकिंग के बाद पुलिस को को किसी सिरफिरे की करतूत का पता चला।

इसके बाद सीआइएसएफ और पुलिस ने राहत की सांस ली। सूचना देने वाला नंबर झंडापुर गांव के एक मोबाइल शॉप के युवक का निकला। वहीं आरडीसी स्थित एक बैंक में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। तलाशी में कुछ भी नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित डीएमआरसी की हेल्पलाइन सेवा पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वैशाली मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में बम की सूचना मिली। इससे मेट्रो प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी, सीओ, एसओ और सीआईएसएफ इंस्पेक्टर लोकेश कुमार स्टेशन पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने पार्किंग में चेकिंग की।

करीब दो घंटे तक चली चेकिंग के बाद कुछ नहीं मिला। एएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि बम की सूचना अफवाह निकली है।

युवक के मोबाइल पर थी कॉल डायवर्ट
जिस नंबर से कॉल आई थी। वह झंडापुर स्थित मोबाइल शॉप संचालक किशोर ने फोन अटेंड की। पता चला कि किशोर के मोबाइल का नंबर दूसरा है।

जबकि बम होने की सूचना वाला नंबर मिलाने पर किशोर के मोबाइल पर ही घंटी बज रही थी। किसी ने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल डायवर्ट कर रखी थी।

पार्किंग कर्मचारी भी हिरासत में
पुलिस ने पार्किंग संचालक समेत सभी कर्मियों से पूछताछ की। दो दिन पहले एक युवक अयूब को रखा गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

पार्किंग एरिया में सीसीटीवी भी नहीं मिले। सीओ अतुल यादव ने बताया कि सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर के बारे में सीआईएसएफ से बात की जाएगी।

एक घंटे तक बंद रही पार्किंग
सर्च ऑपरेशन के चलते एक घंटे तक पार्किंग बंद रही। पार्किंग में वाहनों के आने और जाने पर रोक लगा दी गई।

एएसपी, सीओ इंदिरापुरम, इंदिरापुरम थानाध्यक्ष, 10 दरोगा, पांच पीसीआर, 40 कांस्टेबल,सीआईएसएफ इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, 35 कांस्टेबल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाएड चेकिंग में लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed