फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mercedes riders trampled the young man, Siddhartha was 10-15 feet away

मर्सिडीज सवार रईसजादों ने युवक को रौंदा, 10-15 फुट उड़ गया था सिद्धार्थ

Wed, 06 Apr 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
Mercedes riders trampled the young man, Siddhartha was 10-15 feet away
सिद्धार्थ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सिविल लाइंस इलाके के शामनाथ मार्ग पर सोमवार रात मर्सिडीज कार सवार रईसजादों ने एक युवक को कुचल दिया।  उसे जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (33) रूप में हुई।

विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद कार मौके पर छोड़ उसमें सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। इस बाबत लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।  सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। कार एक नामी बिल्डर की बताई जा रही है।
विज्ञापन


मुंबई से दिल्ली आकर सिविल लाइंस इलाके में रह रहा सिद्धार्थ शर्मा सोमवार रात करीब पौने नौ बजे शाम नाथ मार्ग स्थित लुडलो कैसल स्कूल के पास स्टेशनरी का सामान लेने गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद के मुताबिक, कार से निकले पांच लोग मौके से फरार हो गए

Mercedes riders trampled the young man, Siddhartha was 10-15 feet away

सामान लेने के बाद सड़क पार करने के  दौरान आईपी कॉलेज की ओर से आ रही तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं कार डिवाइडर से टकराने के बाद रुक गई। चश्मदीद के मुताबिक, कार से निकले पांच लोग मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने पीड़ित को पास के परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। कार नामी बिल्डर की बताई जा रही है, उसके बेटे को दबोच लिया गया है। हालांकि, कार को नाबालिग चला रहा था या फिर कोई और इस पर संशय बना हुआ है।

पुलिस के मुताबिक घटना को लेकर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। कार कौन चला रहा था, इसकी जांच के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। दोषी कार चालक की पहचान होने पर उसे नोटिस देकर पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी।

10-15 फुट हवा में उड़ गया सिद्धार्थ

Mercedes riders trampled the young man, Siddhartha was 10-15 feet away

घटना के समय कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद सिद्धार्थ करीब 10 से 15 फुट ऊपर हवा में उड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की रफ्तार करीब 100 रही होगी। प्रत्यक्षदर्शी यह भी कह रहे हैं कि कार में ज्यादातर नाबालिग थे। उसी में से कोई एक कार को चला रहा था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कार मालिक ने हादसे के बाद ड्राइवर को थाने में भेजकर उसे दुर्घटना को अपने ऊपर लेने के लिए कहा। चालक को कहा गया कि हादसा मामूली है। उसे तुरंत जमानत हो जाएगी।

ड्राइवर ने भी ऐसा ही किया। लेकिन, जब उसे पता चला कि घटना में घायल युवक की मौत हो गई तो उसने मालिक के दबाव में बयान देने की बात स्वीकार कर ली। इस बात की तस्दीक पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कर रही है कि कार को उसका चालक नहीं, बल्कि कोई अन्य चला रहा था।

मां हुई बेहोश, पिता बोलने की स्थिति में नहीं

Mercedes riders trampled the young man, Siddhartha was 10-15 feet away
delhi police - फोटो : अमर उजाला

सिद्धार्थ की मौत के बाद परिवार व उसके दोस्त सदमे में हैं। उसकी मौत पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि सिद्धार्थ के परिजनों को सीधे तौर पर उसके मौत की खबर नहीं दी गई। उन्हें सिद्धार्थ की तबियत खराब होने की बात कही गई।

इसके बाद वे देर रात फ्लाइट से  मुंबई से दिल्ली पहुंचे। यहां आने पर जब उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली तो उसकी मां बेहोश हो गई। जबकि, पिता कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। हंसमुख स्वाभाव का सिद्धार्थ मूलत: हिमाचल के पालमपुर का रहने वाला था।

परिवार में उसके पिता हेमराज शर्मा, मां मधु और बहन शिल्पी हैं। पिता नेवी के अफसर थे और रिटायर्ड करने के बाद मुंबई में रहने लगे। सिद्धार्थ भी पहले मुंबई में ही रहता था और भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर में कंसलटेंसी करता था। तीन साल पहले उसकी बहन शिल्पी की शादी फिल्म डायरेक्टर योगेश मित्तल के साथ हुई। योगेश मित्तल के पिता ओमप्रकाश मित्तल व्हाइट हाउस के बी ब्लॉक अपार्टमेंट में रहते हैं। बहन की शादी के बाद सिद्धार्थ यहां आकर रहने लगा। अपने दोस्तों में सिद्धू के नाम से विख्यात सिद्धार्थ लाजपत नगर स्थित विदेशी इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस का कोर्स करने के साथ-साथ नौकरी भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed