फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mercedes loot case noida got arrested police filed the case

डीजल डलवाने की वजह से पकड़ा गया मर्सिडीज लुटेरा

Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mercedes loot case noida got arrested police filed the case

टेस्ट ड्राइव के बहाने मर्सिडीज लूटने का आरोपी पेट्रोल की कार में डीजल डलवाने पर पकड़ा गया। आरोपी कार लूटकर गभाना निवासी दोस्तों से मिलने गया था। 70 किमी चलनेे के बाद इंजन सीज होने के बाद कार खुर्जा क्षेत्र में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार बरामद कर मुख्य आरोपी व उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


एसपी देहात सुजाता सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर टेस्ट ड्राइव के बहाने दो बदमाश कार लूटकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने नोएडा सेक्टर-8 स्थित शोरूम से टेस्ट ड्राइवर के लिए कार मंगाई थी। टेस्ट ड्राईव के लिए कार लेकर आए शोरूम के सेल्स मैनेजर वीर सिंह नागर व ड्राईवर से जगत फार्म के पास हाल सलारपुर व मूल गभाना के गांव सागेट निवासी प्रशांत व उसका साथी कर लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


कासना कोतवाली पुलिस नेे केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी। कार में जीपीएस न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। प्रशांत ने वारदात से पूर्व जगत फार्म स्थित ड्राईक्लीनर के फोन से कॉल की थी। उससे पूछताछ के बाद पुलिस नेे आरोपी की पहचान की और परिजनों से पूछताछ की। प्रशांत के पिता ने बताया कि वह अपने बेटे से परेेशान है और वह पहलेे भी ऐेसी घटनाएं कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत के पिता ने आरोपी के ठिकानों की जानकारी भी पुलिस को दी। एसपी ने बताया कि प्रशांत अपनेे नाबालिग साथी के साथ कार लूट के बाद नाम गभाना निवासी अपनेे दोस्तों से मिलने पहुंचा था। आरोपी ने खुर्जा क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल केे बजाय डीजल डलवा लिया। लगभग 70 किमी चलने के बाद कार का इंजन सीज हो गया। इसके चलते आरोपी कार खुर्जा-सिकंदराबाद रोड पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार खुर्जा से बरामद कर दोनों आरोपियों को परी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। 


'घूमने के लिए लेे गया था कार'
आरोपी प्रशांत से कार लूटने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह घुमने व दोस्तों को घुमाने के लिए कार लेकर गया था। दूसरे नाबालिग आरोपी ने बताया कि वह 11 वीं का छात्र है। प्रशांत उसे घुमाने के लिए अपनेे साथ लेकर गया था। इतना कहने के बाद वह फफक पड़ा। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक माह पहले नोएडा फेस-टू से इसी तरह कार लूटी थी, हालांकि इस मामले में समझौता हो गया था। इसके अलावा चार माह पहले आरोपी नेे आगरा के सिकंदरा से एक ईको स्पोर्ट कार लूट ली थी। इस केस में पुलिस उसे तलाश रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed