दिल्ली: दो बेटियों पर तब तक लेटी रही मां जब तक नहीं निकल गया दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मोती नगर इलाके से एक मां की निर्ममता की ऐसी खबर सामने आई है जो पढ़कर आपका दिल दहल जाएगा। दरअसल मोती नगर में एक महिला पर आरोप है कि वह अपनी दो बेटियों पर लेट गई। इससे उनका दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।
मोती नगर इलाके में मंगलवार को घर में सगी बहनें नंदनी (5 वर्ष) और आकांक्षा (6 माह) संदिग्ध हालात में मृत मिली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने के खुलासे के बाद पुलिस ने उनकी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रुप से बीमार है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह मोती नगर के एक मकान में दो बच्चियां मृत मिली थीं। बच्चियों की मां सुमन और पिता पवन है। घटना के समय घर में केवल माता-पिता ही मौजूद थे।
जब सिलेंडर लेकर घर पहुंचा पति तो अंदर जाने से रोका
पवन ने पुलिस को बताया कि ढाई साल की बच्ची उसके पास सो रही थी, जबकि अन्य दोनों बेटियां मां के साथ सो रही थीं। सुबह वह चाय बनाने गया तो गैस नहीं थी।
सिलेंडर लेकर लौटा तो पत्नी उसे भीतर नहीं जाने दे रही थी। बाद में महिला बेटियों की हत्या होने का शोर मचाने लगी। पुलिस केे मुताबिक, पीएम रिपोर्ट में बच्चियों की मौत दम घुटने से होने का पता चला।
पुलिस को पड़ोसियों से पता चला कि महिला मानसिक रुप से बीमार है। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।