फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mentally unstable mother killed her two daughters in delhi by sleeping on them to suffocation

दिल्ली: दो बेटियों पर तब तक लेटी रही मां जब तक नहीं निकल गया दम

Sat, 24 Feb 2018 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
mentally unstable mother killed her two daughters in delhi by sleeping on them to suffocation

दिल्ली के मोती नगर इलाके से एक मां की निर्ममता की ऐसी खबर सामने आई है जो पढ़कर आपका दिल दहल जाएगा। दरअसल मोती नगर में एक महिला पर आरोप है कि वह अपनी दो बेटियों पर लेट गई। इससे उनका दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मोती नगर इलाके में मंगलवार को घर में सगी बहनें नंदनी (5 वर्ष) और आकांक्षा (6 माह) संदिग्ध हालात में मृत मिली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने के खुलासे के बाद पुलिस ने उनकी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रुप से बीमार है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह मोती नगर के एक मकान में दो बच्चियां मृत मिली थीं। बच्चियों की मां सुमन और पिता पवन है। घटना के समय घर में केवल माता-पिता ही मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब सिलेंडर लेकर घर पहुंचा पति तो अंदर जाने से रोका

mentally unstable mother killed her two daughters in delhi by sleeping on them to suffocation
डेमो - फोटो : demo pic

पवन ने पुलिस को बताया कि ढाई साल की बच्ची उसके पास सो रही थी, जबकि अन्य दोनों बेटियां मां के साथ सो रही थीं। सुबह वह चाय बनाने गया तो गैस नहीं थी।

सिलेंडर लेकर लौटा तो पत्नी उसे भीतर नहीं जाने दे रही थी। बाद में महिला बेटियों की हत्या होने का शोर मचाने लगी। पुलिस केे मुताबिक, पीएम रिपोर्ट में बच्चियों की मौत दम घुटने से होने का पता चला।

पुलिस को पड़ोसियों से पता चला कि महिला मानसिक रुप से बीमार है। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed