{"_id":"5953d6054f1c1b2b688b47cd","slug":"mentally-challenged-person-climbed-on-high-voltage-pole-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली के हाईवोल्टेज पोल पर चढ़ा मानसिक रूप से बीमार शख्स, 3 घंटे तक किया ड्रामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के हाईवोल्टेज पोल पर चढ़ा मानसिक रूप से बीमार शख्स, 3 घंटे तक किया ड्रामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाजपतनगर थाना पुलिस के बुधवार सुबह उस समय हाथ-पैर फूल गए जब एक व्यक्ति के बिजली के हाईवोल्टेज पोल पर चढ़ने की सूचना मिली थी। व्यक्ति पोल पर काफी ऊपर तक चढ़ गया। पुलिस ने पहले बिजली कटवाई और फिर कड़ी मशक्कत केबाद व्यक्ति को पोल से नीचे उतारा। व्यक्ति को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति दिमागी रूप से कमजोर है और उसका पहले से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार बुधवार सुबह 8.17 बजे सूचना मिली थी कि नेहरू नगर में पुलिस बूथ के पास एक पागल व्यक्ति हाईवोल्टेज बिजली के पोल पर चढ़ गया है। सूचना मिलने के बाद लाजपतनगर थाने के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर व्यक्ति की पहचान मुधबनी, बिहार निवासी रामप्रीत उर्फ गणेश(40) के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह दिल्ली में पार्क जेजे कपूरी ठाकुर कैंप श्रीनिवासपुरी में रहता है। पुलिस ने बीएसईएस, दिल्ली फायर ब्रिगेड व कैट्स एंबुलेंस को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद बीएसईएस अधिकारियों से कहकर बिजली कटवाई गई। फायरब्रिगेड की क्रेन मौके पर पहुंच गई थी। व्यक्ति को सकुशल नीचे उतारने का हरसंभव प्रयास किया गया। पुलिस व फायरब्रिगेड के समझाने के बाद व्यक्ति खुद ही नीचे उतर आया। उसे एम्स में इलाज के भर्ती कराया गया है। लाजपत नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि व्यक्ति पोल पर क्यों चढ़ा था।