{"_id":"5963a06a4f1c1b39528b4a15","slug":"mentally-challenged-girl-raped-in-house-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से घर में घुस कर दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से घर में घुस कर दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर ईटा-1 में शनिवार रात 19 साल के युवक ने घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ईटा-1 में परिवार समेत रहता है। शनिवार रात वह और उसकी पत्नी गर्मी के कारण घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मूलरूप से अलीगढ़ निवासी मनोज उसके घर में घुस गया। उसने 11 साल की बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता की चीख सुनकर जब माता-पिता घर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एक निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करता है। ब्यूरो
विज्ञापन