फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   men did firing on a man who stopped them to abuse

गाली देने से मना करने पर घर तक पहुंच कर की फायरिंग

Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
men did firing on a man who stopped them to abuse
demo pic

क्रिकेट खेलने के दौरान गाली देने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। इस दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल उसकी पिटाई की बल्कि उसके घर तक पहुंचकर उसे गोली भी मारी।

विज्ञापन

 

इस घटना में युवक बच गया। यह घटना यहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय रामदास शनिवार को द्रोणाचार्य कॉलेज के ग्राउंड में क्रिकेट खेलने पहुंचा था। यहां खेल के दौरान युवक निशु ने उसे गाली दे दी। इस पर दोनों में बहस हो गई, जिस पर निशु ने अपने दोस्त अंकित को बुलवा लिया। जिन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामदास की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामदास ने अपने मामा मंगल सिंह के घर पहुंचकर उन्हें इस घटना के बारे में बताया। मंगल सिंह रामदास को लेकर अंकित के घर गया जहां अंकित नहीं मिला। इस पर उसने उसके भाई को इस बारे में बताया जिस पर उसने आश्वासन दिया कि वह अंकित को समझाएगा कि वह झगड़ा न करे।

एक दर्जन लोग मारपीट में थे शामिल

men did firing on a man who stopped them to abuse
बंदूक

इसके बाद रामदास नई बस्ती वापस आ गया और घर के पास ही बैठ गया। रात करीब 8 बजे अंकित व उसके 1 दर्जन से अधिक साथी नई बस्ती पहुंच गए और रामदास के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी, जिस पर वह बचकर भागने लगा और शोर मचाने लगा।

 

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उस पर दो राउंड फायर भी किया जिसमें वह बच गया। आरोपियों ने घर के पास खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। गोली चलने व हंगामा होने की आवाज सुनकर घर में बैठे लोग भी बाहर निकल आए। जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

पूरा वाक्या यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबू लाल ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed