फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mehrunissa triple murder of the police looking for friends, UP and Uttarakhand raided

ट्रिपल मर्डर : पुलिस को मेहरुन्निसा के दोस्तों की तलाश, यूपी और उत्तराखंड में छापेमारी

Wed, 08 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mehrunissa triple murder of the police looking for friends, UP and Uttarakhand raided
तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

न्यू उस्मानपुर के ब्रहृमपुरी इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड के तार मेहरुन्निसा से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि मेहरुन्निसा के ही किसी दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


फिलहाल, कॉल डिटेल के आधार पर सात-आठ दोस्तों की एक लिस्ट तैयार की गई है। पुलिस की टीमें यूपी के अलग-अलग हिस्सों समेत उत्तराखंड में इन लड़कों की तलाश कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी प्रॉपर्टी समेत अन्य दृष्टिकोणों से भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सायरा के पति असलम उर्फ मुन्ना की मौत से पूर्व मेहरुन्निसा अपने पिता के घर एटा में रहती थी।

एटा में कुछ युवकों से दोस्ती की बात आई सामने

Mehrunissa triple murder of the police looking for friends, UP and Uttarakhand raided
तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

असलम की मौत के बाद सायरा ने अपने पहले पति की बेटी मेहरुन्निसा को दिल्ली अपने पास बुला लिया। उधर, मेहरुन्निसा की एटा में कुछ युवकों से दोस्ती होने की बात सामने आई है।

दिल्ली आने के बाद यहां भी कुछ लड़कों से उसकी दोस्ती हुई। पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया है कि अक्सर वह लड़कों के साथ बाइक पर बैठकर जाती थी।

मेहरुन्निसा की मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को कुछ लड़कों की तलाश है। पुलिस ने उनकी तलाश में अलग-अलग टीमों को रवाना किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed