फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayank culled pointed bullets.

सटाकर मारी गईं मयंक को गोलियां

Sat, 14 Nov 2015 12:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
Mayank culled pointed bullets.
बीटेक स्टूडेंट मयंक हत्याकांड के पीछे पुलिस अवैध संबंधों या ऑनर किलिंग का अंदेशा जता रही है। साथ ही वारदात में किसी करीबी की भूमिका से भी इनकार नहीं कर रही है। दो गोलियां सटाकर मारी गई हैं।
विज्ञापन


मयंक की कार के डैशबोर्ड पर चॉकलेट मिली। पीछे एक नंबर प्लेट रखी थी। कार की पीछे की सीट पर गिफ्ट रखे थे। जेब में 1700 रुपये मिले। पर्स नहीं मिला है।

कार से मयंक का मोबाइल भी नहीं मिला है। देर रात तक पता नहीं चल सका था कि हमलावर कौन थे और उन्होंने वारदात क्यों की। पुलिस टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


कार का रजिस्ट्रेशन उसके चाचा सोहनवीर के नाम है। अस्पताल में मयंक की जेब में मिले एटीएम कार्ड  से उसकी शिनाख्त हो सकी। एसपी सिटी ने बताया कि मयंक बुलंदशहर से दो बजे गाजियाबाद अपने चाचा-चाची के घर आया था। उसे भोपाल जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के घर से मयंक साढे़ चार बजे कार लेकर निकला था कि उसे ट्रेन का टिकट लेना है। मयंक के परिजनों को घटना की सूचना पुलिस ने मोबाइल पर दी।

अस्पताल पहुंचे परिजन बेहाल हैं। वे भी बता नहीं पा रहे हैं कि वारदात किसने और क्यों की होगी? मयंक के चाचा अफ्रीका में जॉब करते हैं।

कोचिंग से लौट रहे छात्र ने मयंक को पहुंचाया अस्पताल
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कार में घायल मयंक मिला। वहां पर कुछ छात्र मौजूद थे, जो शोर मचा रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही इन छात्रों में से एक छात्र कार चलाकर उसे अस्पताल ले गया।

कार की पीछे की सीट पर सिपाही ने मयंक को लिटाया हुआ था। हालांकि रास्ते में मयंक ने दम तोड़ दिया। इसका मलाल सिपाही और छात्र दोनों को है, उनका कहना है कि पूरा प्रयास मयंक को बचाने के लिए किया, लेकिन वे बचा नहीं सके।


लड़की बोली- ‘भागी नहीं थी मैं’
पुलिस हिरासत में लड़की ने बताया कि वे दोनों में कार में बैठकर बातें कर रहे थे। कार का शीशा खुला था। तभी हमलावर आए और गोलियां मारकर भाग गए।

वारदात के बाद मैं भागी नहीं थी, चाची का फोन नहीं लगा तो लिफ्ट मांगकर उन्हें बुलाने घर चली गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की ने गोली लगने के बाद शोर मचाया था, इससे लोग एकजुट हुए और पुलिस को सूचना दी।

वह कोटा में इंजीनियरिंग की कोचिंग ले रही है, गाजियाबाद में ही उसकी चाची रहती हैं जिनकी घर पर वह आई हुई थी। लड़की भी बुलंदशहर की रहने वाली है।

एसपी सिटी बोले-जल्द होगा खुलासा
एसपी सिटी का दावा है कि हत्यारों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। वर्क किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed