फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married woman burnt alive for dowry

दहेज के लिए जिंदा जलाई विवाहिता, डेढ़ दिन ढूंढ़ता रहा पिता

Fri, 11 Mar 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर Updated Fri, 11 Mar 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt alive for dowry
- फोटो : demo pic

जेवर कोतवाली के गढ़ी गांव में मंगलवार रात दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने में आया है। आरोपियों ने ही विवाहिता को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


यहां से 60 फीसदी जली हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पीड़ित पिता ने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और दो देवरों के खिलाफ शिकायत दी है। जेवर कोतवाली पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खुर्जा के गांव सिरियाल निवासी श्यामवीर ने 23 मई, 14 को वर्षा व जितेंद्री उर्फ वंदना की शादी गढ़ी गांव में की थी। पिता का आरोप है कि उसने हैसियत के हिसाब से सारा सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले दोनों बहनों को दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को बेटी के दाखिल होने की कोई जानकारी नहीं दी गई

Married woman burnt alive for dowry
झूठी शान में हत्या - फोटो : demo pic

वंदना के पति नरेश, जेठ दिनेश व मुकेश, देवर राहुल व अरविंद, जेठानी ममता, सास विमलेश व ससुर महिपाल ने 8 मार्च की रात करीब 11 बजे उसे जला दिया।

किसी पड़ोसी ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसराल के लोगों के साथ पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटी को जलाने की सूचना 9 मार्च को सुबह पड़ोसियों ने पिता को दी।

गांव गढ़ी पहुंचे पिता को बेटी के दाखिल होने की कोई जानकारी नहीं दी गई। सुसराल के लोगों ने टालमटोल कर दी। नोएडा के कई अस्पताल में चक्कर लगाए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 10 मार्च बृहस्पतिवार सुबह पिता ने जेवर कोतवाली में शिकायत दी।

विवाहिता जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है

Married woman burnt alive for dowry
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

मामले में पुलिस ने टालमटोल और लापरवाही की इंतहा कर दी। दो दिन पहले जली विवाहिता का मामला बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने तब दर्ज किया जब परिजनों का चौतरफा दबाव पुलिस पर पड़ा।

मामला दर्ज कराने के लिए पीड़ित परिजन बृहस्पतिवार सुबह से चक्कर काट रहे थे। घटना के दो दिन बीतने पर भी पुलिस ने विवाहिता का बयान लेने की सुध नहीं ली।

जबकि 60 फीसदी जली विवाहिता जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। ऐसे में पीड़ित का बयान सबसे जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed