बंसल की टेलीफोन बातचीत में छिपे हैं कई राज, सर्विलांस पर लगा था फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री के डीजी बीके बंसल व उनके बेटे योगेश की खुदकुशी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई ने टेलीफोन की बातचीत की रिकार्डिंग के आधार पर गिरफ्तार किया था।
सूत्रों के अनुसार इस बातचीत में कई बड़े कारोबारी व नेता शामिल थे, जिनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। सीबीआई ने एक दवा कंपनी के खिलाफ जांच का आदेश न देने के लिए नौ लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
दवा कंपनी के मालिक अनुज सक्सेना की अग्रिम जमानत याचिका दो बार कोर्ट से खारिज होने के बाद भी सीबीआई उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
सुसाइड नोट में लगाया अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप
सूत्रों की मानें तो बंसल का फोन सर्विलांस पर लगा हुआ था। वह कंपनी मामलों में महानिदेशक थे और उनकी कंपनियों के मामलों के सिलसिले में देश के बड़े कारोबारियों से बात होती थी। इनमें कई नेता व कारोबारी शामिल थे।
सीबीआई ने बातचीत के केवल उस हिस्से को गिरफ्तारी का आधार बनाया जिसमें बंसल व अभिनेता व दवा कंपनी के मालिक अनुज सक्सेना की बातचीत थी।
जांच के दौरान बंसल ने सीबीआई के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप सुसाइड नोट में लगाया है। इसमें सीबीआई कुछ अधिकारियों के नाम भी दिए है। ऐसे में देश की शीर्ष जांच एजेंसी के खिलाफ जांच कैसे और कौन कर सच्चाई सामने लाएगा यह बड़ा सवाल है।